- आजाद ने कहा- बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाए
- मनोज झा ने कहा- सूचना अधिकार कानून ध्वस्त किया जा रहा
- राकेश सिन्हा ने कहा- कानून को और भी मज़बूत किया जा रहा
आरटीआई कानून में संशोधन के खिलाफ संसद के अंदर और बाहर विरोध तेज़ हो रहा है. बीजेडी और टीआएस जैसे गैर-एनडीए गैर-यूपीए दल इसके खिलाफ खड़े हो गए हैं. संसद के बाहर आरटीआई एक्टिविस्ट और कई पूर्व सूचना आयुक्त भी विरोध में सामने आ गए हैं.
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने सदन में बुधवार को सरकार के सामने मांग रखी. उन्होंने कहा कि "हमें लगता है कि आरटीआई कानून में जो संशोधन लाया जा रहा है उससे राज्य सरकारों के अधिकार पर भी असर पड़ रहा है. हमारी मांग है कि सूचना अधिकार (संशोधन) बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाए."
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
सरकार ने सीधे तौर पर इसका जवाब नहीं दिया. राज्यसभा में सदन के नेता थावरचंद गहलोत ने कहा कि बिल अभी सदन में पेश भी नहीं हुआ है और इस पर आगे कुछ भी कहने का फिलहाल कोई औचित्य नहीं है. लेकिन राज्यसभा में बिल पर चर्चा नहीं हुई.
विपक्ष ने की RTI संशोधन विधेयक को प्रवर समिति में भेजने की मांग
बुधवार को राज्यसभा में सूचना अधिकार (संशोधन) बिल का जमकर विरोध हुआ. विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार सूचना अधिकार कानून को कमज़ोर करना चाहती है और अहम बिलों को संसदीय समितियों की समीक्षा के बगैर लोकसभा में पारित कराती जा रही है.
आरजेडी नेता मनोज झा ने एनडीटीवी से कहा, "सूचना अधिकार कानून के तहत जो अधिकार लोगों को मिला था उससे उनका इम्पावरमेन्ट हुआ है. उन सबको अब इस बिल के ज़रिए ध्वस्त किया जा रहा है. सारा विपक्ष एकजुट है. हम चाहते हैं कि बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेजा जाए."
'मोदी सरकार ने लोगों से किया धोखा': अन्ना हजारे ने RTI कानून में संशोधन पर कहा
लेकिन बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने कहा, "RTI कानून को और भी मज़बूत किया जा रहा है जिससे उसका रचनात्मक और पारदर्शी तरीके से उपयोग किया जा सके और इसका दुरुपयोग भी रोका जा सके."
आरटीआई कानून में बदलाव के खिलाफ संसद के बाहर भी विरोध जारी है. बुधवार को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त और पूर्व चुनाव आयुक्त एक ही मंच पर दिखे और सरकार की पहल का विरोध किया. RTI कानून में संशोधन के खिलाफ संसद के अंदर और बाहर विरोध जारी है ... विपक्ष बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेजने की मांग पर अड़ा है. देखना महत्वपूर्ण होगा कि सरकार इस मांग से कैसे निपटती है.
केंद्र सरकार ऐतिहासिक सूचना का अधिकार कानून-2005 को पूरी तरह से खत्म करने पर उतारू है : सोनिया गांधी
VIDEO : सूचना के अधिकार को कमजोर करना चाहती है सरकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं