केंद्र सरकार के पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बर्ड फ्लू (Bird Flu) के बढ़ते संकट पर एनडीटीवी से कहा कि ''मैंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को बर्ड फ्लू के मसले पर एक चिट्ठी लिखकर कहा है कि अगर केंद्र सरकार की एडवाइजरी को दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने गंभीरता से लिया होता तो आज पैनिक की स्थिति नहीं होती. अगर कोई तकनीकी या वैज्ञानिक सबूत हो तभी गाजीपुर मंडी बंद करने जैसे फैसले लेना चाहिए. इस तरह के फैसले से गरीब किसान और मक्का उत्पादक किसान काफी प्रभावित हो रहे हैं.''
उन्होंने कहा कि ''अगर वैज्ञानिक सबूत हैं तो फैसला करें अगर वैज्ञानिक सबूत नहीं है तो इस फैसले के बारे में सोचें क्योंकि इसका असर दिल्ली और आसपास के 500 किलोमीटर के दायरे में पड़ रहा है. मक्का पैदा करने वाले किसानों पर काफी बुरा असर पड़ रहा है. मक्का के किसान पहले से ही कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित हुए थे अब इस संकट की वजह से एक बार फिर मक्के की कीमत गिरती जा रही है.''
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
बर्ड फ्लू से घबराएं नहीं, दिल्ली में अब तक संजय लेक के सैंपल ही आए पॉजिटिव: मनीष सिसोदिया
गिरिराज सिंह ने कहा कि ''90 फ़ीसदी किसान 1000 से 5000 मुर्गियां पालते हैं. इनका सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है. मैं आम लोगों से कहूंगा कि डरने की जरूरत नहीं है. विश्व पशु संगठन के अनुसार भारत में कहीं भी पक्षी से मनुष्य में यह रोग नहीं फैला है. 70 डिग्री सेल्सियस पर चिकन अच्छे से पकाकर खाएं. जो खाते हैं खूब आनंद से खाएं, बढ़िया से पका कर खाएं. डरने की कोई बात नहीं है.'' उन्होंने कहा कि ''मैं दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी चिट्ठी लिख रहा हूं.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं