विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2013

बिट्टी की हिरासत 14 दिन बढ़ी

बिट्टी की हिरासत 14 दिन बढ़ी
एक अदालत ने अलवर में जर्मनी की एक महिला से बलात्कार करने के मामले में दोषी बिट्टी मोहंती की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कन्नूर: एक अदालत ने अलवर में जर्मनी की एक महिला से बलात्कार करने के मामले में दोषी बिट्टी मोहंती की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी।

पुलिस ने 10 दिन की हिरासत खत्म होने पर बिट्टी को अदालत में पेश किया। हिरासत के दौरान पुलिस सबूत जुटाने के लिए बिट्टी को राजस्थान ले गई थी। पुलिस वहां छानबीन करने के बाद 18 मार्च को लौटी थी। पुलिस ने कहा कि उसने बिट्टी के संबंध में सभी जानकारियां एकत्रित कर ली हैं।

गौरतलब है कि जर्मनी की एक महिला से बलात्कार के मामले में जयपुर जेल में सजा का सामने करने के दौरान 2006 में वह पैरोल पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था और यहां सार्वजनिक क्षेत्र की एक बैंक में ‘राघव राजन’ नाम से नौकरी करता हुआ मिला था।

राज्य पुलिस ने बिट्टी पर धोखाधड़ी, जालसाजी सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है।

बिट्टी को उस बैंक में ले जाया गया जहां वह काम करता था। इसके अलावा उसे यहां चिन्मय प्रौद्योगिकी संस्थान भी ले जाया गया जहां उसने फर्जी प्रमाणपत्रों की मदद से एमबीए किया था।

पुलिस ने कहा कि वे बिट्टी की आगे भी हिरासत के लिए अदालत में याचिका फिर से दायर करेंगे क्योंकि पुलिस बिट्टी की पहचान की पुष्टि करने के लिए सबूत जुटाने के लिए उसे ओडिशा ले जाना चाहती है।

पिछले सप्ताह ओडिशा जाने वाले एक पुलिस दल ने बिट्टी के पिता और ओडिशा के पूर्व डीजीपी बीबी मोहंती से पूछताछ की थी जिन्होंने तस्वीर के जरिये अपने बेटे को पहचाना था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bitty, Custody, बिट्टी की हिरासत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com