विज्ञापन

IPL 2027: हार्दिक पंड्या के लिए कौन सी टीम बेस्ट? KKR के स्टार ने बता दिया नाम, बोला वहीं मिलेगी आजादी

मनविंदर बिस्ला ने हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि आईपीएल 2027 पंड्या के लिए कौन सी टीम सबसे सही है.

IPL 2027: हार्दिक पंड्या के लिए कौन सी टीम बेस्ट? KKR के स्टार ने बता दिया नाम, बोला वहीं मिलेगी आजादी
हार्दिक पंड्या

भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) आईपीएल के 20वें सीजन में किस टीम की तरफ से शिरकत करेंगे? इस सवाल को लेकर हर किसी के मन में उत्सुकता है. लोग जानने को आतुर हैं कि आगामी सीजन में वह किस टीम की तरफ से छक्के-चौकों की बौछार करते हुए नजर आएंगे. अगर आपका भी यही सवाल है तो काफी हद तक इसका जवाब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पूर्व बल्लेबाज मनविंदर बिस्ला (Manvinder Bisla) ने दिया है. 41 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर का कहना है कि आईपीएल 2027 (IPL 2027) पंड्या के लिए सबसे उपयुक्त टीम केकेआर है. 

मनविंदर बिस्ला से शुक्रवार (14 अगस्त 2026) को जब TheBallyBaazi यूट्यूब पॉडकास्ट पर पूछा गया कि क्या कोलकाता हार्दिक के लिए सबसे सही टीम है? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, '100 प्रतिशत, इसमें कोई शक नहीं है. कोलकाता ऐसी टीम है जिसे एक लीडर की जरूरत है. वहां हार्दिक खुलकर अपना खेल दिखा सकते हैं. उन्हें वहां आजादी मिलेगी जिसकी उन्हें जरूरत है. मेरे हिसाब से केकेआर हार्दिक के लिए पूरी तरह से फिट बैठेगी. उन्हें वहां आजादी मिलेगी, नेतृत्व करने का मौका मिलेगा, जो कि मौजूदा समय में उन्हें चाहिए. उन्हें सबकुछ केकेआर में मिलेगा.'

बिसला ने कहा कि कप्तान के तौर पर हार्दिक के फैसले काफी अहम हो सकते हैं. क्योंकि उन्होंने गुजरात टाइटंस की तरफ से शिरकत करते हुए कप्तान के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने कहा, 'हो सकता है कि हार्दिक के मन में कप्तानी को लेकर सवाल हो कि उन्हें यहां साबित करना पड़े कि वह एक अच्छे कप्तान हैं. गुजरात के साथ उनके कार्यकाल पर आप ध्यान दें तो देखेंगे कि टीम उनकी अगुवाई में चैंपियन बनी. इसके बाद जीटी एक और फाइनल में पहुंची. इसलिए उनकी कप्तानी पर ज्यादा सवाल नहीं उठाए जा सकते हैं. जाहिर है कि मुंबई के साथ उनके पिछले दो-तीन साल अच्छे नहीं रहे हैं. क्योंकि वहां कई सारे लीडर मौजूद थे. इतने सारे कप्तानों को संभालना कभी-कभी टीमों के लिए काफी मुश्किल हो जाता है.'

आपको बता दें कि आईपीएल 2026 के दौरान केकेआर की टीम भी प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी. अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम ने सातवें पायदान पर रहते हुए अपना सफर खत्म किया था. आगामी सीजन से पहले रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. जिसके बाद अगले सीजन से पहले टीम को नए कप्तान की तलाश है. 

यह भी पढ़ें- रविचंद्रन अश्विन ने उस भारतीय खिलाड़ी का बताया नाम जो 'एशिया' का बन सकता है बादशाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata Knight Riders, Hardik Himanshu Pandya, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com