विज्ञापन

NTA 16 अगस्त को जारी करेगा UGC NET Answer Key, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UGC NET Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 16 अगस्त को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर आंसर की जारी करेगी. यूजीसी नेट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं.

NTA 16 अगस्त को जारी करेगा UGC NET Answer Key, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
NTA ने जारी की UGC NET Answer Key की तारीख

UGC NET Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से UGC NET जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी करने की तारीख बता दी है. अब 16 अगस्त को एनटीए यूजीसी नेट की आंसर की जारी करेगा. जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वो आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. NTA ने इस परीक्षा का आयोजन देशभर के तमाम परीक्षा केंद्रों पर 22 जून से लेकर 5 जुलाई 2026 तक किया था. यह परीक्षा कुल 85 विषयों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की गई थी. आइए जानते हैं कि कैसे आंसर की चेक करें और इसे डाउनलोड करने का तरीका क्या है. 

क्या है प्रोविजनल आंसर की?

परीक्षा के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाती है. इसमें उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाता है. अगर उम्मीदवारों को किसी सवाल के उत्तर में कोई गलती लगती है, तो वे सही सबूत और दस्तावेजों के साथ उसे चुनौती दे सकते हैं. इसके लिए ₹200 प्रति सवाल की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी, जो कि नॉन-रिफंडेबल होगी. आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और इसी आधार पर रिजल्ट आएगा. 

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं 
  • यहां आपको UGC NET Provisional Answer Key वाला लिंक नजर आएगा, इस पर क्लिक करें
  • यहां जाने के बाद आपको अपनी जानकारी फिल करने के बाद लॉगइन करना होगा. 
  • लॉगइन करने के बाद आंसर की आपके सामने खुल जाएगी, इसे यहीं से डाउनलोड कर लें. 

कहां मिलेगा एडमिशन?

UGC NET क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पद की योग्यता और भारतीय विश्वविद्यालयों में पीएचडी (PhD) एडमिशन के लिए योग्यता मिलती है. अब लाखों उम्मीदवारों को फाइनल आंसर की और रिजल्ट का इंतजार है. माना जा रहा है कि इसी महीने के आखिर तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है. 

कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं 

परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए 2 नंबर दिए जाएंगे. वहीं कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, यानी गलत उत्तर के लिए कोई नंबर नहीं कटेगा. फाइनल आंसर की जारी होने के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी. रिजल्ट जारी होने के बाद NTA विषय और कैटेगरी के अनुसार अलग से कटऑफ PDF जारी करेगा. इसमें JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए अलग-अलग कटऑफ के साथ पास होने वाले उम्मीदवारों की संख्या भी बताई जाएगी.

ये भी पढ़ें - IIT में फेल होने वाले छात्रों का क्या होता है? जानें कितनी बार मिलता है मौका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UGC NET Answer Key, UGC NET Answer Key 2026, Ugc Net Answer Key Link
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com