- बाढ़ के कारण 20 से ज्यादा लोगों की हो चुकी मौत
- कई जिले हैं बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित
- फसल को काफी नुकसान पहुंचा है
Flood in Bihar: बिहार (Bihar)में बाढ़ के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. बाढ़ के कारण गांव के गांव पानी से डूबे हुए हैं और बड़ी संख्या में लोगों को राहत शिविरों में ले जाना पड़ा है. राज्य में बाढ़ के कारण अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 16 जिलों की 69,03640 आबादी इससे प्रभावित है. बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. इन जिलों के 124 प्रखंडों के 1185 पंचायतों की लााखोंं की आबादी बाढ़ से प्रभावित है.
बाढ़ के कारण दरभंगा जिले में हालात बिगड़े, प्रमुख सड़कों पर डेढ़ से ढाई फीट तक पानी..
राज्य में बाढ़ के हालात को लेकर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और आरजेडी लीडर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश कुमार सरकार (Nitish Kumar Government) पर निशाना साधा है. उन्होंने ठेठ ग्रामीण भाषा में एक ट्वीट करके राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है. तेजस्वी ने अपने ट्वीट में जो लिखा, उसका हिंदी रुपांतरण इस प्रकार है-कितने दुख की बात है कि बिहार के किसान भाई लोग को सरकार से गुहार लगाने की खातिर डुब रहे खेत में वीडियो बनाना पड़ रहा है. तेजस्वी ने लिखा, 'पांच लाख हेक्टेयर भूमि में खड़ी फसल बाढ़ में डूब गई है, हम सरकार से मांग करते हैं कि तुरंत मुआवजा प्रदान किया जाए.'
-
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर
केऽतना दुःख के बात बाऽ की बिहार के किसान भाई लोग के सरकार से गुहार लगावे ख़ातिर डूबऽल खेत में विडीओ बनाये के पऽडऽता।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 7, 2020
5 लाख हेक्टेयर भूमि में खड़ी फसल बाढ़ में डूब गऽईऽल बा। हम सरकार से माँग कर रहल बानीऽजा की तुरंत मुआवज़ा देऽके क्षति-पूर्ति करऽल जाए। pic.twitter.com/pDLewirDPy
गौरतलब है कि बिहार राज्य में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होना प्रस्तावित है. इसी कारण सियासी बयानबाजी का दौर तेज है. तेजस्वी इससे पहले कोरोना मामले में भी नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साध चुके हैं.
बिहार में टूट रहा बाढ़ प्रभावितों का सब्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं