विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2015

बिहार ने नूडल्स के 11 ब्रांड को प्रतिबंधित किया

Also Read in
बिहार ने नूडल्स के 11 ब्रांड को प्रतिबंधित किया
प्रतीकात्मक चित्र
पटना: बिहार में मैगी नूडल्स को बाजार से हटाए जाने के बाद प्रदेश सरकार ने परीक्षण के दौरान नूडल्स में मोनोसोडियम ग्लूटामेट पाए जाने के बाद इंस्टेन्ट नूडल्स के 11 अन्य ब्रांडों की बिक्री, विज्ञापन और उनके भंडारण पर रोक लगा दी।

बिहार के खाद्य सुरक्षा आयुक्त आनंद किशोर ने कहा कि इन 11 ब्रांडों में से एक में अनुमति योग्य सीमा से अधिक सीसा भी पाया गया। नेस्ले के मैगी नूडल्स पर राज्य में 5 जून से रोक लगी है।

जिन ब्रांडों पर रोक लगाई गई है, उनमें हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड द्वारा निर्मित 'नोर मस्त मसाला सूपी नूडल' और ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर हेल्थकेयर द्वारा बनाई जाने वाली 'आटा मसाला नूडल' तथा कैपिटल फूड्स प्रा लि का 'चिंग्स मंचूरियन' और 'वेज हक्का नूडल' शामिल हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नूडल्स, मैगी, बिहार में नूडल्स पर बैन, Noodles, Maggi, Bihar, Noodles Baneed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com