विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2021

बिहार कोरोना टेस्‍ट फर्जीवाड़ा: CM नीतीश कुमार बोले, 'किसी भी दोषी को बख्‍शा नहीं जाएगा'

उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा तलब किए जाने पर पूरी रिपोर्ट भेज दी गई है.आज संसद में राज्यसभा में एक सदस्य ने यह मामला उठाया था.

बिहार कोरोना टेस्‍ट फर्जीवाड़ा: CM नीतीश कुमार बोले, 'किसी भी दोषी को बख्‍शा नहीं जाएगा'
सीएम ने कहा, कोरोना टेस्‍ट के मामले की जांच रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी गई है
पटना:

बिहार सरकार (Bihar Government) ने कोरोना जांच फजीवाडा से संबंधित रिपोर्ट (Corona Test report )केंद्र सरकार को भेज दी है. यह बात ख़ुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शुक्रवार शाम दिल्ली से पटना लौटने के बाद कही. सीएम ने कहा कि जिस किसी ने थोड़ी सी भी गड़बड़ी की होगी, उसको छोड़ा नहीं जाएगा. नीतीश के अनुसार, प्रारंभिक जाँच के बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने कहा है कि एक जगह के बारे में उन लोगों को लगा कि कुछ गड़बड़ हैं. इस पर सीएम ने पूरी गंभीरता के साथ जांच के लिए कहा है. नीतीश के अनुसार, बिहार में अब तका कोराना जांच काफी अच्‍छी गति से हुई है. 10 लाख की आबादी पर जो बिहार का औसत जाँच हैं वो देश में सर्वाधिक हैं.

कोरोना टेस्ट के नाम पर फर्जीवाड़ा से मचा हड़कंप, डीएम ने दिए जांच के दिए आदेश

नीतीश के अनुसार, प्रधान सचिव ने उन्‍होंने जानकारी दी है कि 22 जिलों में पूरी जांच करवाई गई है. हर एक जगह को देखा गया हैं और उसके बारे में तत्काल कार्रवाई जा रही है. उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा तलब किए जाने पर पूरी रिपोर्ट भेज दी गई है.आज संसद में राज्यसभा में एक सदस्य ने यह मामला उठाया था.

बिहार में COVID टेस्ट में गड़बड़ी? शख्स का दावा- बिना जांच किए ठहराया गया पॉजिटिव, संसद में उठा मामला

सीएम ने कहा, 'मेरे पास प्रतिदिन शाम की ज़िले की क्या स्थिति हैं, कितने लोग प्रभावित हैं, कितने लोग ठीक हो गए, इस बारे में जानकारी है. यह काम हम पहले दिन से कर रहे हैं. इसके बावजूद ऐसे किसी मामले के बारे में कि जांच नहीं की और और लिख दिया कि जाँच का रिजल्‍ट यह है, ये तो ग़लत बात है. ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Government, Bihar Corona Testing Row, Corona Test Report, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com