विज्ञापन
This Article is From Nov 17, 2020

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश के दो संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार, बड़े हमले की फिराक में थे

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. सेल ने जैश-ए-मुहम्मद के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. स्पेशल सेल की पुलिस को जो सूचना मिली थी, उसके तहत सराय काले खां के मिलेनियम पार्क के पास ट्रैप लगाया गया. इसके चलते पुलिस ने रात 10:15 के आसपास इन संदिग्ध आतंकियों को धर-दबोचा.

नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. सेल ने जैश-ए-मुहम्मद के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इन आतंकियों को सेल ने सोमवार की रात दिल्ली के सराय काले खां इलाके से गिरफ्तार किया. पुलिस ने इन्हें दबोचने के लिए जाल बिछाया था.

स्पेशल सेल की पुलिस को जो सूचना मिली थी, उसके तहत सराय काले खां के मिलेनियम पार्क के पास ट्रैप लगाया गया. इसके चलते पुलिस ने रात 10:15 के आसपास इन संदिग्ध आतंकियों को धर-दबोचा.

जानकारी है कि ये दोनों संदिग्ध आतंकी कश्मीर से हैं. पहले का नाम अब्दुल लतीफ मीर है, जो 22 साल का है और बारामुला से है. वहीं, दूसरा 20 साल का मोहम्मद अशरफ खटाना है, जो कुपवाड़ा से है. स्पेशल सेल ने उनके पास से दो सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया है. 
 

Video: जम्मू कश्मीर : सेना के जवानों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, सैन्य अफसर समेत 4 जवान शहीद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police Special Cell, 2 Suspected Terrorists Arrested In Delhi, Delhi Terror Plot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com