पंजाब में विधान सभा चुनावों (Punjab Assembly Elections 2022) से पहले सत्ताधारी कांग्रेस (Congress) पार्टी को बड़ा झटका लगा है. उसके दो विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. उनमें से एक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद प्रताप सिंह बाजवा के छोटे भाई फतेह जंग सिंह बाजवा (Fateh Singh Bajwa) हैं. फतेह सिंह बाजवा कादियां से विधायक हैं. अब इस निर्वाचन क्षेत्र में दोनों भाइयों के बीच चुनावी लड़ाई देखने को मिल सकती है. प्रताप बाजवा कथित तौर पर यहां से चुनाव लड़ने के लिए उत्सुक हैं.
हाल ही में एक रैली में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने फतेह बाजवा को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया था. हालांकि, उस घोषणा के तुरंत बाद, प्रताप सिंह बाजवा ने भी स्पष्ट कर दिया था कि उनकी भी उसी सीट पर दिलचस्पी है. सूत्रों का कहना है कि यह अनुमान लगाते हुए कि वह अपने बड़े भाई से चुनावी रेस हार सकते हैं, फतेह जंग बाजवा ने बीजेपी में शामिल होने का विकल्प चुना है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने 15 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया
बीजेपी में शामिल होने वाले दूसरे कांग्रेस विधायक बलविंदर सिंह लड्डी हैं जो हरगोबिंदपुर से विधायक हैं. इनके अलावा अकाली दल के पूर्व विधायक गुरतेज सिंह गुढियाना, यूनाइटेड अकाली दल के पूर्व सांसद राजदेव सिंह खालसा और पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त एडीसी और एडवोकेट मधुमीत भी बीजेपी में शामिल हो गए.
Former Congress MLA Fateh Bajwa, Former MLA Akali Dal Gurtej Singh Gudhiyana, Former Member of Parliament United Akali Dal Rajdev Singh Khalsa, and Retired ADC and Advocate in Punjab Haryana High Court Madhumeet joins BJP today in Delhi pic.twitter.com/bJJEVnsSNQ
— ANI (@ANI) December 28, 2021
पंजाब में बीजेपी, जो कुछ महीनों पहले तक अकाली दल की सहयोगी पार्टी की भूमिका निभाती रही थी, ने राज्य में अपना दांव बढ़ाया है और अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनावों में प्रसार की योजना बना रही है. पार्टी नेताओं का कहना है कि चुनाव से पहले कांग्रेस और अकाली दल के और नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.
बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा के साथ गठबंधन किया है, अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने पांच दशक पुराने कांग्रेस से अपने रिश्ते को तोड़ दिया और अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस लॉन्च की है. तीनों कृषि कानून पारित होने के बाद पिछले साल अकाली दल ने भी बीजेपी से अपने रिश्ते तोड़ लिए थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं