- दिल्ली के प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन के पास फैक्टरी में भीषण आग
- फैक्टरी के फर्स्ट फ्लोर से एक जली लाश बरामद
- मौके पर 28 दमकल तैनात, 30 मजदूर के फंसे होने की आशंका
दिल्ली (Delhi) के प्रताप नगर में मेट्रो स्टेशन (Pratap Nagar Metro Station) के पास आज तड़के एक प्लास्टिक फैक्ट्री (Plastic Factory) में भीषण आग लग गई. आग बुझाने के लिए वहां दमकल की 28 गाड़ियों की तैनाती की गई है. आग फैक्ट्री के दो फ्लोर को अपनी चपेट में ले चुकी है. राहत और बचाव दल को पहले फ्लोर से एक जली हुई लाश मिली है. एक दमकल कर्मी भी इस हादसे में झुलस गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह हादसा मेट्रो के पिलर नंबर 92 के पास हुआ है. फैक्ट्री में प्लास्टिक और नेल पॉलिश मैटेरियल होने की वजह से आग बेकाबू हो गई है. फिलहाल अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने और फैक्ट्री में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य चला रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिलेंडर फटने से आग लगी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

इस फैक्ट्री में नेल पॉलिश और लिपिस्टिक बनाने का काम हो रहा था. वहां 30 से ज्यादा मजदूर काम करते थे. हादसे के वक्त मजदूर सोए हुए थे. इससे आशंका जताई जा रही है कि हताहतों की संख्या अधिक हो सकती है.
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पीसीआर को तड़के 3.47 पर एक कॉल आई जिसमें प्रताप नगर मेट्रो के पास पिलर नंबर 92 के पास एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना दी गई थी. इसके तुरंत बाद अग्निशमन विभाग की टाम मौके पर पहुंच गई. शुरुआत में 15 दमकल का गाड़ियां तैनात की गई थीं,. बाद में उसे बढ़ाकर 28 कर दिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं