विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2014

भिवंडी : देह व्यापार से इनकार करने पर महिला की बेरहमी से पिटाई

भिवंडी:

मुंबई के भिवंडी में कथित तौर पर देह व्यापार से इनकार करने पर एक महिला को बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। मामला बीते शुक्रवार का है।

महिला को जबरन गुजरात से देह व्यापार के लिए भिवंडी लाया गया था, जहां उसने जिस्मफरोशी से मना कर दिया। महिला की मनाही के बाद इस काम में शरीक एक महिला सहित तीन लोगों ने उसे बेरहमी से पीटा। उसे लोहे की रॉड से पीटा गया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

बाद में महिला को मुंबई के नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
देह व्यापार, महिला की पिटाई, वेश्यावृत्ति, महिला पर अत्याचार, मुंबई देह व्यापार, ठाणे, Prostitution, Mumbai Woman Beaten Up, Thane