विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2011

बेंगलुरू में जनसभा नहीं करेंगे लालकृष्ण आडवाणी

बेंगलुरू: भ्रष्टाचार के खिलाफ जन चेतना यात्रा पर निकले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बेंगलुरू में 30 अक्टूबर को जनसभा को सम्बोधित नहीं करेंगे। दरअसल, राज्य में पार्टी के कई शीर्ष नेताओं के भ्रष्टाचार में कथित रूप में लिप्त होने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आडवाणी ने इसे देखते हुए ऐसा फैसला किया है। यद्यपि, राज्य के तटीय इलाकों में वह 31 अक्टूबर को अपनी यात्रा जारी रखेंगे। आडवाणी की योजना 30 अक्टूबर को दक्षिणी कर्नाटक के शहर मंगलोर से बेंगलुरू जाने की थी। वह 31 अक्टूबर को मंगलोर में जनसभा को सम्बोधित करने के अलावा पश्चिमी तटीय कर्नाटक के कई इलाकों में यात्रा जारी रखेंगे। आडवाणी ने हमेशा से राज्य में उनकी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे शासन के प्रति नाखुशी जाहिर की है। राज्य में भाजपा की पहली बार सरकार बनी है और माना जा रहा था कि यह दक्षिणी राज्यों में पार्टी की पैठ बनाने के लिए द्वार खोलेगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बेंगलुरू, सभा, आडवाणी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com