विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2023

एक ने बॉलीवुड में एंट्री से पहले बदला नाम तो दूसरी हैं बिजनेसमैन की प्रिंसेस बिटिया, दोस्ती के कारण कई बार हुईं ट्रोल, बताएं नाम

आज हम आपको दो ऐसी प्यारी बच्चियों की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जिनका याराना आज का नहीं बल्कि सालों पुराना है. ये दोनों आज भी पक्की सहेलियां हैं जो बचपन से दोस्त हैं और साथ बड़ी हुई हैं.

एक ने बॉलीवुड में एंट्री से पहले बदला नाम तो दूसरी हैं बिजनेसमैन की प्रिंसेस बिटिया, दोस्ती के कारण कई बार हुईं ट्रोल, बताएं नाम
तस्वीर में दिख रहीं इन दो बच्चियों को पहचाना क्या
नई दिल्ली:

बॉलीवुड इंडस्ट्री में वैसे तो दोस्ती के कई किस्से मशहूर हैं... लेकिन अमूमन ये दोस्ती फ़िल्मी सितारों के बीच देखने को मिलती है. ऐसे में आज हम आपको दो ऐसी प्यारी बच्चियों की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जिनका याराना आज का नहीं बल्कि सालों पुराना है. ये दोनों आज भी पक्की सहेलियां हैं जो बचपन से दोस्त हैं और साथ बड़ी हुई हैं. तो आप जरा दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और इन क्यूट सी  बच्चियों को पहचानने की कोशिश कीजिए. चलिए आपकी इस उलझन को सुलझाने के लिए हम आपकी मदद करने के लिए एक हिंट दिए देते हैं. इनमें से एक बच्ची देश के सबसे बड़े बिजनेस घराने की लाडली है दूसरी बॉलीवुड की प्रीति सिक्का. 

खास है इन दो बच्चियों की दोस्ती 

सोशल मीडिया पर इन दिनों दो प्यारी बच्चियों की तस्वीर लोगों के लिए आकर्षण की वजह बनी हुई है. तस्वीर में एक बच्ची हेयर बैंड लगाए हुए चेक्स फ्रॉक पहने बहुत ही क्यूट लग रही है तो दूसरे बच्ची गुलाबी रंग की ड्रेस में मुस्कुराती हुई लोगों का दिल जीत रही है. बच्ची ने अपने बालों में फूलों का गजरा भी लगाया हुआ.  अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हमें दोनों बच्चियों की बात क्यों कर रहे हैं. तो आपको बता दें कि ये दोनों बचपन की दोस्त होने के साथ-साथ आज बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड का जाना माना नाम बन चुकी हैं. अगर दिमाग पर जोर देने के बावजूद आप इन्हें पहचान नहीं पाए हैं तो आपको बता दें  फोटो में राइट साइड बैठी बच्ची हैं भारत के सबसे रिच बिजनेस फैमिली की लाडली बेटी ईशा अंबानी तो लेफ्ट वाली है बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी. ये दोनों ही बचपन से पक्की दोस्त हैं.. 

स्कूल में साथ पढ़ती हैं ईशा और कियारा 

 आपको बता दें कि ईशा अंबानी और कियारा आडवाणी की दोस्ती आज की नहीं है बल्कि तब की है जब स्कूल में साथ पढ़ा करती थीं. कियारा आडवाणी ने इशा अंबानी की सगाई के दौरान अपनी प्यारी दोस्त के साथ बचपन की तस्वीर शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया था. इसके अलावा हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी अटेंड करने भी ईशा अंबानी परिवार सहित पहुंची थीं.  बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि कियारा आडवाणी का असली नाम कियारा नहीं बल्कि आलिया आडवाणी है. कियारा मशहूर अभिनेता अशोक कुमार की पोती हैं जिनका जन्म 31 जुलाई 1982 को मुंबई में हुआ था. बॉलीवुड में डेब्यू के दौरान सलमान खान की सलाह पर कियारा ने अपना नाम आलिया से बदल लिया था. वहीं ईशा  अंबानी अपने पापा की ही तरह एक सफल बिजनेस विमेन हैं. 

विक्की कौशल, करण जौहर और अन्य लोग 'मेरे मेहबूब मेरे सनम' की रैप अप पार्टी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiara Advani, Isha Ambani, कियारा आडवाणी और इशा अंबानी, Kiara Advani Real Name, Kiara Advani News, Kiara Advani Isha Ambani, Kiara Isha, Kiara Isha Friendship, Bollywood Actress, Bollywood News In Hindi, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com