कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'सत्यप्रेम की कथा' बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से ही सही, लेकिन आगे बढ़ रही है. दर्शकों के प्यार और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के साथ फिल्म ने सोमवार को 2 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे भारत में इसकी कुल कमाई 68.06 करोड़ हो गई, और दुनिया भर में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. पहले दिन 9.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ शुरुआत करने वाली इस फिल्म ने शुक्रवार को यानी दूसरे दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद तीसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 10.10 करोड़ के कलेक्शन किया जबकि चौथे दिन रविवार को 12.15 करोड़ के साथ इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी जारी रही.
इसके बाद पांचवें दिन फिल्म ने 4.21 करोड़ का कलेक्शन कर सोमवार टेस्ट पास कर लिया. छठे दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने 4.05 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने बुधवार को यानी 7वें दिन 3.45 करोड़ के साथ, 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. आठवें दिन गुरुवार को फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया जबकि 9वें दिन, शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 2.85 करोड़ रहा और 10वें दिन शनिवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके साथ ही शनिवार को फिल्म की कमाई में 70 फीसदी का जबरदस्त उछाल देखने को मिला। वहीं इस फिल्म ने सपुर हिट क्लब में एंट्री करते हुए रविवार को यानी 11वें दिन 5.25 करोड़ की कमाई की जिससे 11 दिनों की फिल्म की कुल कमाई नेट 66.06 करोड़ हो गई है. अब सोमवार को फिल्म ने 2 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसके साथ ही 12 दिनों की कुल कमाई नेट 68.06 करोड़ हो गई है।
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'सत्यप्रेम की कथा' एनजीई और नमः पिक्चर्स के बीच एक बड़े सहयोग का भी प्रतीक है. दिलचस्प यह है कि किशोर अरोड़ा और निर्देशक समीर विदवान के साथ साजिद नाडियाडवाला और शरीन मंत्री केडिया ने अपनी-अपनी फीचर फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है. 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं