कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में इस साल 11 अगस्त को हुई हिंसा मामले में पुलिस ने कांग्रेस पार्षद आर संपत राज को गिरफ्तार कर लिया है. इस हिंसा में चार व्यक्तियों की मौत हो गई थी.संपत राज देवरा जीवनहल्ली नगरपालिका वार्ड से कांग्रेस पार्षद हैं और उन्हें बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है. आर संपत राज की गिरफ्तारी के बारे में पुलिस की तरफ से अभी विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है. बताते चले कि संपत राज एक निजी अस्पताल से फरार हो गए थे जहां उन्हें कोविड-19 के इलाज के लिए भर्ती किया गया था.
गौरतलब है कि पुलिस ने सोमवार को बताया था कि हिंसा की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा ने राज और पार्षद अब्दुल रकीब जाकिर की पिछले महीने शहर से बाहर भागने में मदद करने और उन्हें कुछ दिनों तक आश्रय देने के आरोप में रियाजुद्दीन को गिरफ्तार किया है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि , "रियाजुद्दीन अपनी कार में राज और जाकिर को नगरहोले के पास एक फार्महाउस में ले गया था और उन्हें कुछ दिन तक शरण दी थी. " नगरहोले एक राष्ट्रीय उद्यान है जो मैसुरू और कोडागु जिलों में फैला है. दोनों नेता अगस्त में शहर के कुछ हिस्सों में भड़की हिंसा से संबंधित मामले में वांछित हैं.
पुलकेशीनगर से कांग्रेस के विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से भड़काऊ टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद हिंसा भड़क गई थी और भीड़ ने विधायक के घर को आग लगा दी थी. मामले के आरोप पत्र के मुताबिक, देवरा जीवनहल्ली से कांग्रेस पार्षद राज ने जाकिर के साथ मिलकर विधायक को राजनीतिक तौर पर खत्म करने के लिए हिंसा की साजिश रची थी. पुलिस ने बताया कि राज और जाकिर अब भी फरार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं