विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2019

पश्चिम बंगाल में गर्भवती पत्नी, बेटे समेत शिक्षक की हत्या, BJP ने कहा - RSS सदस्य था

हत्याओं की जानकारी तब मिली, जब विजयदशमी के पूजा पंडाल में परिवार के नहीं पहुंचने पर चिंतित पड़ोसियों ने उनके घर जाकर देखा, और दरवाज़े को भीतर से बंद पाया.

Also Read in
पश्चिम बंगाल में गर्भवती पत्नी, बेटे समेत शिक्षक की हत्या, BJP ने कहा - RSS सदस्य था
बताया गया है कि यह परिवार छह साल पहले इस इलाके में रहने आया था.
मुर्शिदाबाद:

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक परिवार के सभी तीन सदस्यों, जिनमें आठ-वर्षीय बच्चा और उसकी गर्भवती मां भी शामिल हैं, को धारदार हथियारों से काट डाला गया. यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को दी. 35-वर्षीय स्कूल शिक्षक बंधुप्रकाश पाल, उनकी 30-वर्षीय पत्नी ब्यूटी तथा आठ-वर्षीय पुत्र आंगन के शव जियागंज इलाके में स्थित उनके घर में अलग-अलग स्थानों से मंगलवार को बरामद हुए. घर में जगह-जगह खून फैला हुआ था.

इन हत्याओं ने उस समय राजनैतिक रंग ले लिया, जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) तथा उसके वैचारिक संरक्षक माने जाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने कहा कि बंधुप्रकाश पाल RSS के कार्यकर्ता थे. BJP के प्रवक्ता संबित पात्रा ने विचलित करने वाले दृश्यों की चेतावनी देते हुए नृशंस तरीके से मारे गए इस परिवार के सदस्यों के शवों का एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, "इसने मेरी अंतरात्मा को हिलाकर रख दिया है... एक RSS कार्यकर्ता श्री बंधुप्रकाश पाल, उनकी आठ महीने की गर्भवती पत्नी तथा उनके बच्चे को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में क्रूरता से काट डाला गया... उदारवादियों की ओर से एक शब्द भी नहीं कहा गया... 59 उदारवादियों की तरफ से ममता को एक खत भी नहीं... इस तरह कुछ खास घटनाओं पर ही प्रतिक्रिया दिए जाने से मुझे घिन आती है..."

ममता बनर्जी को BJP ने दिया एक और झटका, TMC के इस दिग्गज नेता ने थामा भाजपा का दामन

बताया गया है कि यह परिवार छह साल पहले इस इलाके में रहने आया था. पुलिस का कहना है कि परिवार की सोमवार रात को 'अज्ञात शरारती तत्वों' ने हत्या की. धारदार हथियार से की गई इन नृशंस हत्याओं से पूरा जिला सकते में है.

हत्याओं की जानकारी तब मिली, जब विजयदशमी के पूजा पंडाल में परिवार के नहीं पहुंचने पर चिंतित पड़ोसियों ने उनके घर जाकर देखा, और दरवाज़े को भीतर से बंद पाया. समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया, "स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, तथा उसके बाद खून के तालाब में पड़े शव बरामद हुए..."

कोलकाता में बोले अमित शाह- शरणार्थियों को जाने नहीं देंगे और किसी भी घुसपैठिए को रहने नहीं देंगे

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, बंधुप्रकाश पाल के भाई सुजॉय घोष ने बताया कि बंधुप्रकाश 20 साल से प्राइमरी स्कूल शिक्षक थे, और अपने बेटे की शिक्षा के लिए मुर्शिदाबाद शिफ्ट हुए थे. उन्होंने बताया, "हमें नहीं पता कि उन्हें किसी से भी कोई दिक्कत थी या नहीं..."

RSS के पश्चिम बंगाल के सचिव जिष्णु बसु के हवाले से समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि बंधुप्रकाश पाल RSS कार्यकर्ता थे, और हाल ही में एक 'साप्ताहिक मिलन' (बैठक) से जुड़े रहे थे.

पश्चिम बंगाल: छात्राओं ने शिक्षक पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, अभिभावकों ने स्कूल में की तोड़फोड़

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए ट्वीट किया, "भयावह भयावह अपराध, और इससे भी बुरा यह है कि प्रशासन की ओर से ऐसी वारदात रोकने के लिए कुछ नहीं किया गया... मैं CM (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) और DGP को खत लिख रही हूं, हालांकि जहां तक पश्चिम बंगाल का सवाल है, यह बत्तख की पीठ पर पानी डालने जैसा है..."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Murshidabad, West Bengal, RSS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com