विज्ञापन
This Article is From May 13, 2011

बस्तर : भाजपा की लगातार पांचवीं जीत

इस उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार दिनेश कश्यप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा को 88,900 से अधिक मतों से हराया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रायपुर: छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को बस्तर लोकसभा सीट पर लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की। इस उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार दिनेश कश्यप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा को 88,900 से अधिक मतों से हराया। उल्लेखनीय है कि भाजपा इस सीट पर वर्ष 1998 के बाद से लगातार जीतती रही है। भाजपा के जनजातीय नेता बलिराम कश्यप का निधन होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ है। भाजपा ने कश्यप के बेटे को चुनाव मैदान में उतारा था। नक्सल प्रभावित इस सीट पर कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मतदान आठ मई को हुआ था। बस्तर क्षेत्र के जगद्लपुर मुख्यालय में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा के प्रदेश मुख्यालय 'एकात्म परिसर' में उत्सव जैसा माहौल बन गया, जबकि गांधी भवन स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में वीरानी छाई रही। भाजपा ने कहा उपचुनाव में जीत को राज्य के गरीबों के लिए बनाई गई नीति को 'लोगों की स्वीकृति' है जबकि कांग्रेस ने भाजपा की जीत को 'धनबल और सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का नतीजा' बताया।   पार्टी की जीत से प्रफुल्लित वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, "हिंसाग्रस्त बस्तर में शांति और विकास के लिए यह जीत हुई है। नक्सलियों की बाधाओं के बावजूद आठ मई को बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया तथा भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के लिए किए गए कार्यो को स्वीकार किया। यह जीत स्पष्ट रूप से भाजपा की नीति और राज्य सरकार के सक्षम प्रशासन को मिली लोगों की स्वीकृति है।" बस्तर में पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान संभाल ने वाले कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कहा, "भाजपा उपचुनाव जीतने में इस लिए कामयाब हो गई, क्योंकि उसने बड़े पैमाने पर 'धनबल और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग' किया।"

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बस्तर, भाजपा, जीत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com