आप विधायक दिनेश मोहनिया की जमानत अर्जी खारिज, महिलाओं से बदसलूकी का है आरोप

आप विधायक दिनेश मोहनिया की जमानत अर्जी खारिज, महिलाओं से बदसलूकी का है आरोप

आप विधायक दिनेश मोहनिया

नई दिल्ली:

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया की ज़मानत अर्ज़ी खारिज हो गई है। मोहनिया को उनके क्षेत्र की कुछ महिलाओं के साथ मारपीट और बदसलूकी के आरोपों के बाद शनिवार को गिरफ़्तार किया था। अपनी गिरफ़्तारी पर मोहनिया ने कहा था कि ये पूरी कार्रवाई उन्हें अपमानित करने के लिए की जा रही है।

आम आदमी पार्टी भी पूरी तरह से अपने विधायक के पक्ष में है और मोहनिया की गिरफ़्तारी के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि उनके विधायकों के ख़िलाफ़ दिल्ली में फ़र्ज़ी केस दर्ज कराए जा रहे हैं और पीएम मोदी ने दिल्ली में इमरजेंसी घोषित कर दी है।

अब तक 8 AAP विधायक गिरफ़्तार

  • जून 2016: संगम विहार विधायक दिनेश मोहनिया को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  • मई 2016: हरिनगर विधायक जगदीप सिंह को ज़मीन विवाद में मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  • जनवरी 2016: विकासपुरी विधायक महिंदर यादव को दंगा फैलाने और शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  • नवंबर 2015: मॉडल टाउन विधायक अखिलेश त्रिपाठी को दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  • सितंबर 2015: मालवीय नगर विधायक सोमनाथ भारती को घरेलु हिंसा, हत्या की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  • अगस्त 2015: दिल्ली कैंट विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह को दलित कर्मचारी से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  • जुलाई 2015: कोंडली विधायक मनोज कुमार को ज़मीन फर्ज़ीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
  • जून 2015: त्रिनगर विधायक जितेंद्र सिंह तोमर को फ़र्जी डिग्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com