विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2018

'सुप्रीम कोर्ट के जजों को लेकर शुरू हुआ विवाद जल्द थम जाएगा,' अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने जताई उम्मीद

अटॉर्नी जनरल ने बातचीत में उम्मीद जताई थी कि जजों को बड़ा दिल दिखाते हुए सदभाव रखना चाहिए, चीफ़ जस्टिस समेत सभी यही चाहते हैं.

'सुप्रीम कोर्ट के जजों को लेकर शुरू हुआ विवाद जल्द थम जाएगा,' अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने जताई उम्मीद
सुप्रीम कोर्ट के जजों को लेकर शुरू हुआ विवाद जल्द थम जाने की अटॉर्नी जनरल ने जताई उम्मीद- फाइल फोटो
  • अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को सुप्रीम कोर्ट जज विवाद सुलझने की उम्मीद
  • आज फिर इस मसले पर उन्होंने बात दोहराई
  • कल सुप्रीम कोर्ट के चार जज मीडिया से मुखातिब हुए थे
नई दिल्ली: अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने आज फिर उम्मीद जताई है कि सुप्रीम कोर्ट के जजों को लेकर शुरू हुआ विवाद जल्द ही सुलझ जाएगा. इससे पहले कल केके वेणुगोपाल ने कहा था कि प्रेस कॉन्फ्रेंस से बचा जा सकता था. अटॉर्नी जनरल ने बातचीत में उम्मीद जताई थी कि ज्रुाों को बड़ा दिल दिखाते हुए सदभाव रखना चाहिए, चीफ़ जस्टिस समेत सभी यही चाहते हैं. उन्होंने कल चीफ़ जस्टिस से मुलाक़ात के बाद ये बात कही थी.

मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा पर सवाल उठाने वाले ये 4 जज कई अहम फैसलों में रहे हैं शामिल

सुप्रीम कोर्ट  के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों की ओर से प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के रोस्टर तैयार करने और मामलों के आबंटन के तौर-तरीकों पर ऐतराज जताने के लिए की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कल 'अभूतपूर्व' करार दिया था. वेणुगोपाल ने कहा कि इस घटनाक्रम को इसे टाला जा सकता था. जजों को बड़ा दिल दिखाते हुए सद्भाव रखना चाहिए. हम सभी और चीफ जस्टिस समेत सारे जज भी यही चाहते हैं.

VIDEO- SC के चार जजों ने चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठाए सवाल


जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उन्होंने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा से मुलाकात की थी. वेणुगोपाल ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने वादा किया है कि वे मीडिया में कुछ नहीं बोलेंगे. वहीं सूत्रों के मुताबिक खबर मिली है कि इन चार जजों के अलावा दूसरे जजों ने भी इस घटना के बाद बैठक की है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Attorney General K K Venugopal, Supreme Court Judge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com