विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2019

असम: नागरिकता सूची में नाम जोड़ने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में दो अधिकारी गिरफ्तार 

राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के दो अधिकारियों को नागरिकता सूची में नाम शामिल करने की एवज में महिला से कथित तौर पर रिश्वत लेने पर गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

असम: नागरिकता सूची में नाम जोड़ने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में दो अधिकारी गिरफ्तार 
प्रतीकात्मक फोटो.
गुवाहाटी:

राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के दो अधिकारियों को नागरिकता सूची में नाम शामिल करने की एवज में महिला से कथित तौर पर रिश्वत लेने पर गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी सेवा केंद्र के दिसपुर के फील्ड स्तर के अधिकारी सैय्यद शाहजहां को भ्रष्टचार विरोधी ब्यूरो की एक टीम ने एक महिला से 10,000 रुपये का रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. महिला की पहचान कजरी घोष दत्त के रूप में हुई है. 

विदेशी नागरिक बताकर डिटेंशन सेंटर में रखे गए पूर्व भारतीय सैनिक मोहम्मद सनाउल्लाह को मिली जमानत

उन्होंने बताया कि शहर के आनंद नगर क्षेत्र की रहनेवाली दत्त ने इसी सेवा केंद्र के नागरिक पंजी सहायक स्थानीय रजिस्ट्रार (एलआरसीआर) राहुल पराशर के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पराशर को भी अन्य अधिकारी के साथ मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. दोनों ही आरोपियों ने महिला के आवेदन में कुछ तकनीकी खामियों को उजागर किया था और इसे सुधारने के लिए उनसे रिश्वत की मांग की थी.

NRC मामला : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को लताड़ा, कहा- सहयोग नहीं कर रही सरकार

इसके बाद दत्त ने भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो में शिकायत की और अधिकारियों ने जाल बिछाकर संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

(इनपुट: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NRC, Assam NRC, Assam NRC News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com