प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भाजपा नेता अरुण जेटली (Arun Jaitley) को उनकी जयंती पर सोमवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका ओजस्वी व्यक्तित्व, बुद्धिमता, कानूनी समझ और हाजिरजवाबी को वे सभी लोग याद करते हैं, जो उनके काफी निकट थे. अन्य भाजपा नेताओं ने भी पूर्व वित्त मंत्री को याद किया. जेटली कई साल तक पार्टी की सबसे मुखर आवाज वाले नेताओं में शामिल रहे और उन्हें सबसे सूक्ष्म राजनीतिक समझ वाले नेताओं में से एक माना जाता था. जेटली का जन्म 1952 में हुआ था. उनका पिछले साल अगस्त में निधन हो गया था.
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं अपने मित्र अरुण जेटली जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं. उनके ओजस्वी व्यक्तित्व, बुद्धिमता, कानूनी समझ और हाजिरजवाबी को वे सभी लोग याद करते हैं, जिन्होंने उनसे निकटता से बातचीत की है. उन्होंने भारत की प्रगति के लिए अथक मेहनत की.''
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Remembering my friend, Arun Jaitley Ji on his birth anniversary. His warm personality, intellect, legal acumen and wit are missed by all those he closely interacted with. He worked tirelessly for India's progress.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 28, 2020
Remembering a great friend, Shri Arun Jaitley ji on his jayanti. He was an outstanding parliamentarian, whose knowledge and insights had very few parallels. He made a lasting contribution to Indian polity and served the nation with great passion & devotion. My heartfelt tributes.
— Amit Shah (@AmitShah) December 28, 2020
अरुण जेटली की मूर्ति लगाने के फैसले से बिशन सिंह बेदी हुए खफा, लिया यह अहम फैसला
गृह मंत्री अमित शाह (Amit shah) ने कहा कि जेटली असाधारण सांसद थे, जिनके ज्ञान और अंतर्दृष्टि के सानी बहुत कम हैं. उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने देश की राजनीति में चिरकाल तक रहने वाला योगदान दिया और पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ देश की सेवा की.'' भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि जेटली को एक मुखर वक्ता एवं सक्षम रणनीतकार के तौर पर याद किया जाएगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने में जेटली की भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा.
Video: कोटला में जेटली की प्रतिमा पर विवाद, क्या कहते हैं कीर्ति आजाद
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं