अगर हौसले बुलंद हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं लगती. सेना के एक जवान ने ये कहावत चरितार्थ की है. सेना के जवान नाइक वेलू पी (Army Soldier Naik Velu P) ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4300 किलोमीटर लंबी दूरी (Kashmir to Kanyakumari 4300 km long run) की दौड़ शुरू की.वेलू का मकसद इस ऐतिहासिक सफर को पूरा कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) बनाने का है. वेलू रोज 70 से 100 किलोमीटर दौड़ लगाएंगे और 50 दिन में लक्ष्य हासिल करने की कोशिश करेंगे.
वेलू अपना 30वां जन्मदिन बेहद यादगार बनाने के कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा दौड़कर पूरी करने के लिए निकले हैं. वेलू का मकसद इस रेस के साथ अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करने का है. वह 50 दिन के भीतर 4,300 किमी की दूरी तय करेंगे. पिछले साल जून में भारतीय सैनिक वेलू पहले ऐसे भारतीय अल्ट्रा-रनर बने थे, जिन्होंने 1600 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 17 दिन में तय की थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वेलू की यह उपलब्धि एशियाई रिकॉर्ड में शामिल होने की प्रक्रिया में है. अल्ट्रा-रनर उसे कहा जाता है, जो पारंपरिक मैराथन से ज्यादा किलोमीटर की दूरी दौड़ते हैं. उधमपुर में सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनव नवनीत ने कहा कि वेलू कश्मीर से कन्याकुमारी के बीच 4300 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 50 दिन में पूरा करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश कर रहे हैं.वेलू ने यह बड़ी यात्रा शुक्रवार को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल से शुरू की.
वेलू का जन्मदिन 21 अप्रैल को है. वेलू का जोश बढ़ाने के लिए 5 किलोमीटर तक लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर उनके साथ दौड़ लगाई. कश्मीर से कन्याकुमारी तक हजारों किलोमीटर की दूरी को सिर्फ 50 दिनों में तय करने के लिए वेलू रोजाना 70-100 किलोमीटर तक दौड़ेंगे और कई बड़े राज्यों, शहरों और कस्बों से होकर गुजरेंगे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं