विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2019

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में मेजर शहीद, तीन जवान घायल

दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के मेजर शहीद हो गए. इसके अलावा तीन जवान भी घायल हुए हैं. आतंकियों के साथ यह इनकाउंटर दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुआ.

Also Read in
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में मेजर शहीद, तीन जवान घायल
घायल जवानों को श्रीनगर में सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. (फाइल फोटो)
  • जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़
  • सेना का मेजर शहीद, तीन जवान घायल
  • जवानों को श्रीनगर के सेना अस्पताल में कराया गया भर्ती
श्रीनगर:

दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के मेजर शहीद हो गए. इसके अलावा तीन जवान भी घायल हुए हैं. आतंकियों के साथ यह इनकाउंटर दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुआ. अधिकारियों से बताया कि घायलों में सेना का एक अधिकारी भी शामिल है, जिसे श्रीनगर के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि सुबह सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई. आतंकियों ने सुरक्षबलों पर गोलीबारी की. जिसके बाद उन्होंने जवाबी कार्रवाई की. 

बता दें कि इससे पहले अनंतनाग में बुधवार को आतंकवादी हमले में घायल हुए पुलिस इंस्पेक्टर अरशद अहमद खान का यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रविवार को निधन हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. खान की स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें रविवार सुबह दिल्ली लाया गया था. इस आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. हमले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने सीआरपीएफ के गश्ती दल को निशाना बनाया था. अनंतनाग के सदर पुलिस थाने के प्रभारी खान मुठभेड़ शुरू होते ही मौके पर पहुंचे थे.

Video:जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों की चुनौतियों से भरी जिंदगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu And Kashmir, Encounter, Terrorists Encounter, Encounter In Anantnag
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com