मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के सामने मिली कार और जैश-उल-हिंद संगठन की ओर से मिली धमकी के मामले में तिहाड़ जेल में बंद जिस आतंकी का नाम सामने आया है, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उससे पूछताछ करने पहुंची है. तिहाड़ जेल में बंद इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी तहसीन अख्तर की बैरक से जांच में एक मोबाइल फोन जब्त किया गया था. इसी मोबाइल से एक टेलीग्राम चैनल बनाया था, जिससे अंबानी परिवार को धमकी दी गई थी.
इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस को अदालत से तिहाड़ जेल में बंद इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी तहसीन अख़्तर से पूछताछ की इजाजत मिली है. सूत्रों ने बताया है कि जैश उल हिंद धमकी केस में इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी को इस केस में गिरफ्तार भी कर सकती है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें कि बीते गुरुवार को तिहाड़ जेल में दिल्ली स्पेशल सेल ने जेल नंबर 8 में रेड की थी, जिसके बाद आतंकी तहसीन अख्तर के बैरक से मोबाइल सीज़ किया गया है. इसी मोबाइल से टेलीग्राम चैनल एक्टिवेट किया गया था. तहसीन अख्तर पटना के गांधी मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में बम धमाके, हैदराबाद में ब्लास्ट, बोधगया बम धमाकों में शामिल रहा है.
जानकारी मिली थी कि जो मोबाइल बरामद किया गया है, उस मोबाइल में टोर ब्राउज़र के जरिए वर्चुअल नम्बर क्रिएट किया गया था और फिर टेलीग्राम अकाउंट बनाया गया था. एक और भी नंबर है जो सेल के रडार पर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं