मुकेश अंबानी के घर के बाहर SUV कार में जिलेटिन मिलने का मामला और पेचीदा होता जा रहा है. अब इस मामले के तार तिहाड़ जेल से जुड़ते नजर आ रहे हैं. धमकी देने वाले जिस टेलीग्राम चैनल की जानकारी जांच एजेंसी को मिली थी, जैश-उल-हिंद का वो टेलीग्राम चैनल तिहाड़ जेल में बना था. सुरक्षा एजेंसियों ने यह नंबर ट्रैक किया है और इसका तिहाड़ जेल से लिंक निकलकर सामने आया है. जानकारी मिली है कि धमकी के साथ-साथ पैसों की डिमांड भी की गई थी.
अब जांच एजेंसी तिहाड़ जेल में जाकर छानबीन कर सकती है. जांच के लिए दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम तिहाड़ जेल जा सकती है. तिहाड़ जेल के सूत्रों ने भी इस खबर की पुष्टि की है, जांच जारी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जांच में सामने आया है कि यह टेलीग्राम चैनल 26 फरवरी को बनाया गया था, लेकिन फिर 27 तारीख को बंद हो गया था. जिस नंबर से टेलीग्राम चैनल बनाया गया था, उसे भी ट्रैक कर लिया गया है.
जेल में बंद जिन कैदियों ने यह चैनल बनाया था और जिस जेल नंबर से यह सब किया गया, इस सबकी जानकारी स्पेशल सेल को है. स्पेशल सेल के अफसर, तिहाड़ जेल के अधिकारियों के संपर्क में हैं और जांच कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें : मनसुख हिरेन की मौत मामला : पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को क्राइम ब्रांच से हटाया गया
बता दें कि 25 फरवरी को मुकेश अंबानी की 27 मंजिला इमारत एंटीलिया के पास एक कार लावारिस हालत में पाई गई थी. इस कार की तलाशी के दौरान बम रोधी दस्ते को 20 जिलेटिन की छड़ें मिली थीं, जो बेहद खतरनाक विस्फोटक माना जाता है. इस विस्फोटक सामग्री के साथ एक धमकी भरा खत भी मिला था. इसमें मुकेश अंबानी और उनकी नीता अंबानी को संबोधित करते हुए लिखा था कि इस बार इसे असंबेल नहीं किया गया है, लेकिन सावधान रहना है, अगली बार ऐसा नहीं होगा.
जांच में पता चला था कि यह कार चोरी की है और फिर अगले ही कुछ दिनों में कार के मालिक मनसुख हीरने का शव मिला. इस मामले में अब NIA तक शामिल हो चुकी है और यह मुद्दा केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनातनी का केंद्र बन चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं