विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2020

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका

वकील अजय अग्रवाल ने याचिका दाखिल की, कहा- सुशांत की मौत के मामले से पर्दा उठाने के लिए जरूरी है कि जांच सीबीआई को सौंपी जाए.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई से कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में एक और याचिका दाखिल की गई है. याचिका में मामले की जांच सीबीआई (CBI) से कराने की मांग की गई है. वकील अजय अग्रवाल ने याचिका दाखिल की है. याचिका में कहा गया है कि बिहार सरकार ने को सीबीआई जांच की सिफारिश की है लेकिन महाराष्ट्र सरकार नहीं कर रही है. सुशांत की मौत के मामले से पर्दा उठाने के लिए जरूरी है कि जांच सीबीआई को सौंपी जाए.

मुंबई के 23 साल के छात्र द्विवेंद्र दुबे ने सुप्रीम कोर्ट से सुशांत की मौत की CBI/NIA जांच की मांग की है. उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से भी निगरानी की मांग भी की है. याचिका में महाराष्ट्र राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश देने की मांग की गई है कि वे सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमय मौत से संबंधित सभी रिकॉर्ड, सबूत, सामग्री आदि जैसे कि सीसीटीवी कैमरे, कॉल डिटेल, व्हाट्सएप के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान और इस तरह के अन्य प्लेटफ़ॉर्म आदि, और संभावित संदिग्धों की सीडीआर, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, वीडियो, तस्वीरें जो सोशल मीडिया में प्रसारित की जा रही हैं, उन्हें संरक्षित करें.  और फिर इसे सीबीआई / एनआईए को सौंपने का निर्देश दिया जाए. 

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ऐसी ही जनहित याचिका को खारिज कर दिया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, CBI Investigation, Supreme Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com