विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2012

असम में सेना के जवानों ने की लड़की से छेड़छाड़

असम में सेना के जवानों ने की लड़की से छेड़छाड़
गुवाहाटी में एक लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ और उत्पीड़न की घटना अभी शांत भी नहीं हुई है कि असम के सिबसागर जिले में सेना के जवानों द्वारा एक अन्य लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की बात सामने आई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सिबसागर (असम): गुवाहाटी में एक लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ और उत्पीड़न की घटना अभी शांत भी नहीं हुई है कि असम के सिबसागर जिले में सेना के जवानों द्वारा एक अन्य लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की बात सामने आई है।

सिबसागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके दत्ता ने बताया कि लांस नायक के नेतृत्व में डोलोपा के जंगलों में गश्त लगा रहे सेना के दल ने लड़की को लकड़ी बीनते देखा था। दत्ता ने बताया कि उसी वक्त लांस नायक और उनके दल ने लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की, लेकिन उसके चिल्लाने पर आसपास के गांववाले वहां आ गए।

उन्होंने लड़की को सेना के लोगों के चंगुल से छुड़ा लिया। निताईपुखुरी शिविर में नियुक्त सेना के कर्मचारी भागने में सफल रहे। यह बाढ़ और उग्रवाद प्रभावित इलाका है, जिसके कारण वहां सेना का शिविर स्थापित किया गया है। संपर्क करने पर सेना के सूत्रों ने बताया कि उनके पास इस संबंध में कोई सूचना नहीं है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Girl Molested, Army Jawans Molest Girl, Assam Molestation, Girl Molested By Army Jawans, लड़की से छेड़छाड़, असम में लड़की से बदसलूकी, जवान ने की लड़की से बदसलूकी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com