विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2012

अभी 5-6 दिनों तक अस्पताल में ही रहेंगे अन्ना

पुणे:

अन्ना हजारे और 5 से 6 दिनों तक अस्पताल में ही रहेंगे। उनकी सेहत में जल्द से जल्द सुधार हो इसके लिए टीम अन्ना तो फिक्रमंद हैं ही साथ ही आम लोगों में भी उनकी सेहत को लेकर फिक्र है। मुंबई में अन्ना की सेहत में सुधार के लिए मुंबई में कई जगहों पर प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। मुंबई के अलग-अलग इलाकों में अन्ना समर्थक उनकी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। अन्ना का इलाज पुणे की संचेती अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की माने तो अन्ना की हालत में सुधार है। उनके फेफड़ों में सूजन घट रहा है। खांसी में कमी आई है। अन्ना की तबीयत के बारे जानने अरविंद केजरीवाल भी अस्पताल पहुंचे। सबने यही कहा कि प्राथमिकता अन्ना की सेहत में सुधार है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anna Hazare, Admitted, Hospital, Pune, अन्ना हजारे, पुणे, अस्पताल, भर्ती