विज्ञापन
This Article is From May 18, 2017

पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का निधन, पीएम मोदी ने किया ट्वीट- यह मेरी निजी क्षति है

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं कल शाम को अनिल दवे जी के साथ था, उनके साथ नीतिगत मुद्दों पर चर्चा कर रहा था. उनका निधन मेरा निजी नुकसान है.

पर्यावरण मंत्री अनिल दवे का निधन
  • अनिल दवे नर्मदा प्रेमी थे
  • खुद हवाई जहाज उड़ाकर नर्मदा की परिक्रमा की
  • खुद नाव चलाकर भी नर्मदा की परिक्रमा की
नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है. नर्मदा नदी को बचाने के लिए अनिल माधव ने बहुत काम किया है. उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए कई किताबें भी लिखी हैं. पर्यावरण मंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल को अभी 1 साल भी पूरा नहीं हुआ था.

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं कल शाम को अनिल दवे जी के साथ था, उनके साथ नीतिगत मुद्दों पर चर्चा कर रहा था. उनका निधन मेरा निजी नुकसान है. उन्हें लोग जुझारू लोक सेवक के तौर पर याद रखेंगे. पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वह काफी जुझारू थे. अनिल दवे का जन्म उज्जैन में हुआ था. अनिल आरएसएस से जुड़े थे.  लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने शिवाजी पर किताब लिखी थी. अनिल दवे नर्मदा प्रेमी थे. एक बार खुद हवाई जहाज उड़ाकर और एक बार नाव चला कर नर्मदा की पूरी परिक्रमा की थी.  केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने भी ट्वीट कर शोक जताया है. मेरे साथी पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे की अचानक हुई मौत से हैरान और बहुत दुखी हूं. मेरी गहरी संवेदना. रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने लिखा है कि बहुत दुखी और चौंकाने वाला, अपूरणीय हानि. उन्होंने समाज के लिए वर्षों तक काम किया. केंद्रीय गृहराज्यमंत्री किरेन रिजीजू ने लिखा है कि अनिल माधव दवे जी सज्जन पुरुष की एक दम सटीक परिभाषा थे. वह बहुत अच्छे इंसान थे. मैं उनके मुस्कुराते व्यक्तित्व को हमेशा याद रखूंगा.भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. परिचय
5 जुलाई 2016 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री बने
मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे
ग्लोबल वॉर्मिंग, क्लाइमेट चेंज पर पार्लियामेंट्री फ़ोरम के सदस्य
जल संसाधन समेत कई समितियों के सदस्य रहे
नर्मदा बचाओ अभियान में रहे
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anil Madhav Dave Death, Narendra Modi, Anil Madhav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com