विज्ञापन
This Article is From May 09, 2020

अपने स्वास्थ्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर अमित शाह ने किया ट्वीट, कहा - किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हूं

अपने स्वास्थ्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर केंद्रीय गृह अमित शाह ने विराम लगा दिया है. उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं.

अपने स्वास्थ्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर अमित शाह ने किया ट्वीट, कहा - किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हूं
नई दिल्ली:

अपने स्वास्थ्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर केंद्रीय गृह अमित शाह ने विराम लगा दिया है. उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वो किसी बीमारी से पीड़ित नहीं हैं. 

उन्होंने लिखा है कि 'पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे स्वास्थ्य के बारे में कुछ अफवाहें फैलाई जा रही हैं. कुछ लोगों ने तो मेरी मौत तक की दुआ मांगी है. उन्होंने लिखा कि देश इस समय कोरोनावायरस जैसी महामारी से लड़ रहा है और देश का गृह मंत्री होने के नाते देर रात तक काम में व्यस्त होने के चलते उन्होंने इन सब पर ध्यान नहीं दिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com