विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2018

भाजपा के 38वें स्थापना दिवस के मौके पर आरक्षण को लेकर अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने मुंबई में कहा कि मोदी सरकार न तो आरक्षण की नीति को खत्म करेगी, न किसी और को ऐसा करने देगी.

भाजपा के 38वें स्थापना दिवस के मौके पर आरक्षण को लेकर अमित शाह ने दिया बड़ा बयान
मुंबई में कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा अध्यक्ष अमित शाह.
मुंबई: भारतीय जनता पार्टी  (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने आज मुंबई में कहा कि मोदी सरकार न तो आरक्षण की नीति को खत्म करेगी, न किसी और को ऐसा करने देगी. शाह का यह बयान उच्चतम न्यायालय के एक फैसले के बाद पैदा हुए विवाद के बीच आया है. उच्चतम न्यायालय ने हाल में एक फैसला दिया था, जिसके बारे में कई लोगों का मानना है कि उसके जरिये अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम को कमजोर कर दिया गया. न्यायालय का फैसला आने के बाद दलित संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की घटनाएं हुई थीं.

यह भी पढ़ें : भाजपा के 39वें स्थापना दिवस पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी

शाह ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए एक गठबंधन बनाने का प्रयास कर रही विपक्षी पार्टियों की तुलना सांप, नेवले, कुत्ते और बिल्लियों से की. उन्होंने विपक्ष पर संसद के बजट सत्र को नहीं चलने देने का आरोप लगाया. संसद का बजट सत्र आज समाप्त हो गया. अपने भाषण के दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए बहुत काम किया है और भाजपा इन्हीं कामों के आधार पर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी, न कि 'खोखले आश्वासनों' के जरिए.

यह भी पढ़ें : अमित शाह ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप, कहा- समाज में घृणा फैला रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता को मोदी के नेतृत्व में पूरा भरोसा है, 2019 में फिर से एक बार हम प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे. उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं को मैं भाजपा के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. उन्होंने कहा कि मोदी दी जी की लहर के डर के कारण विपरीत विचारधारा के लोग एक साथ चुनाव लड़ने के लिए समाने आ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि दलितों की भावनाओं को आहत करने के लिए विपक्ष द्वारा झूठें बयान दिए जा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी ना ही आरक्षण हटाएगी और ना ही किसी को हटाने देगी, राजनीतिक लाभ के लिए विपक्ष का भ्रान्ति फैलाना एक निचले स्तर की राजनीति का उदाहरण है.

VIDEO : आरक्षण की नीति न बदलेंगे, न बदलने देंगे : अमित शाह


भाजपा के38 वें स्थापना दिवस के मौके पर शाह ने कहा, 'राहुल गांधी और अन्य लोग कह रहे हैं कि हम अजा और अजजा के लिए आरक्षण को खत्म कर रहे हैं. हम किसी भी प्रकार से आरक्षण (नीति) को समाप्त नहीं कर रहे.' उन्होंने कहा, राहुल और (राकांपा प्रमुख शरद) पवार सुन लें, भाजपा कभी भी आरक्षण नीति को खत्म नहीं करेगी और अगर आप आरक्षण को खत्म भी करना चाहेंगे तो भाजपा आपको ऐसा करने नहीं देगी.' 

(इनपुट : भाषा)
लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Reservation Policy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com