विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2015

अमेरिकी युवती ने दिल्ली के कैब ड्राइवर पर लगाया छेड़खानी का आरोप

अमेरिकी युवती ने दिल्ली के कैब ड्राइवर पर लगाया छेड़खानी का आरोप
प्रतीकात्मक तस्वीर
अहमदनगर: बीस साल की एक अमेरिकी युवती से दिल्ली में कथित छेड़छाड़ के लिए एक कैब चालक के खिलाफ यहां एक मामला दर्ज किया गया है।

अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि युवती की शिकायत पर तोपखाना पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच के लिए इसे नई दिल्ली के चितरंजन पार्क पुलिस थाने में स्थानान्तरित किया गया क्योंकि अपराध उसी क्षेत्र में हुआ था।

युवती ने 28 जुलाई को अहमदनगर के तोपखाना पुलिस थाने में दिल्ली की एक ट्रैवल कंपनी के 30 वर्षीय टैक्सी चालक देवराज चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 354 (शील भंग करने के इरादे से महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया।'

युवती अहमदनगर के एक आध्यात्मिक केन्द्र का दौरा करने के लिए अमेरिका से आई थी। वह 24 जुलाई को नई दिल्ली आई थी। उसने नई दिल्ली के चितरंजन पार्क के एक होटल में रहते हुए कई जगह जाने के लिए एक ट्रैवल कंपनी की टैक्सी किराये पर ली थी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'चालक ने उसका कथित रूप से शारीरिक रूप से शोषण करने का प्रयास किया। वह उस समय डर के कारण कुछ बोल नहीं सकी लेकिन अहमदनगर आने के बाद उसने अपने साथियों से इस घटना का जिक्र किया।' बाद में उसने जिला पुलिस प्रमुख से मुलाकात की और घटना के बारे में बताया, जिसके बाद चालक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
बिहार में बाढ़ से भयंकर तबाही! घर-स्कूल सब डूबा, खाने-पीने और राशन की परेशानी
अमेरिकी युवती ने दिल्ली के कैब ड्राइवर पर लगाया छेड़खानी का आरोप
मानसून से तबाही! दो दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश
Next Article
मानसून से तबाही! दो दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com