- जांच एजेंसी को मामले में इस कार के इस्तेमाल का भी शक
- इससे पहले NIA ने एक मर्सिडीज कार को जब्त किया था
- मामले में 13 मार्च को सचिन वाजे को किया गया था अरेस्ट
मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर एंटीलिया के पास विस्फोटक मिलने के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक और लक्जरी कार लैंडक्रूजर को जब्त किया है. जांच एजेंसी को शक है कि इस कार का इस्तेमाल भी इस केस में हुआ है. NIA ने इस मामले में और अधिक जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा है कि केस को सुलझाने के लिए जो जरूरी है वह किया जा रहा है. इससे पहले, NIA को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली थी, उसने एक मर्सिडीज़ कार जब्त की थी, जिसमें केस से जुड़े अहम सुराग मिले हैं. जांच एजेंसी ने इस कार से सचिन वाजे का संबंध भी साफ कर दिया है.
जांच एजेंसी के अनुसार, मुकेश अंबानी के घर के बाहर CCTV में दिख रहा शख्स पुलिस अधिकारी ही : रिपोर्ट
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अंबानी के मुंबई स्थित निवास एंटीलिया के पास विस्फोटक से लदी SUV लावारिस हालत में पाए जाने के मामले में NIA ने पिछले सप्ताह पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया था.मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को इस मामले में कथित भूमिका के चलते 13 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. वह मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की अपराध खुफिया इकाई से संबद्ध थे.
सचिन वाजे के पास कैश गिनने की मशीन मिलना, दाल में कुछ काला जरूर है : एंटीलिया केस पर बीजेपी
गौरतलब है कि प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक मिलने के मामले से ‘निपटने'' को लेकर उद्धव ठाकरे की महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. इन आलोचनाओं के बीच मुंबई पुलिस के आयुक्त परमबीर सिंह का बुधवार को तबादला कर दिया. राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को जानकारी दी कि महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हेमंत नगराले, सिंह की जगह मुंबई पुलिस के नए आयुक्त होंगे. सिंह का राज्य के होमगार्ड विभाग में तबादला कर दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं