विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2011

अमरनाथ के लिए 2000 श्रद्धालुओं के साथ 24वां जत्था रवाना

बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच 2,076 श्रद्धालुओं के साथ 24वां जत्था रवाना हो गया।
जम्मू: बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा की यात्रा के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच 2,076 श्रद्धालुओं के साथ 24वां जत्था रवाना हो गया। इस जत्थे में 1,269 पुरुष, 478 महिलाएं, 41 बच्चे और 288 साधु हैं। यह जत्था दक्षिण कश्मीर के हिमालय में 13,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा के लिए भगवती नगर आधार शिविर से 68 वाहनों में रवाना हुआ है। आज के जत्थे के साथ ही जम्मू से कुल 24 दलों में अब तक 67,267 लोग पवित्र गुफा की यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालु, 24वां जत्था, रवाना
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com