विज्ञापन
This Article is From Mar 18, 2012

अखिलेश ने अपने पास रखे 50 विभाग

शपथ ग्रहण के करीब 72 घंटे बाद रविवार को आखिरकार उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: शपथ ग्रहण के करीब 72 घंटे बाद रविवार को आखिरकार उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गृह, पर्यटन, ऊर्जा, आबकारी और वन सहित 50 महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं।

राज्य सरकार की तरफ से रविवार देर शाम जारी एक प्रेस नोट में सभी 47 कैबिनेट और राज्य मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के बारे में जानकारी दी गई।

आजम खान को संसदीय कार्य, नगर विकास विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण, हज और मुस्लिम वक्फ सहित छह विभाग दिए गए हैं।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव को लोक निर्माण विभाग, सिंचाई और सिंचाई (यांत्रिक), अहमद हसन को चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण, वकार अहमद शाह को श्रम एंव नियोजन, राजा अरिदमन महेंद्र सिंह को परिवहन और आनंद सिंह को कृषि और धर्मार्थ कार्य विभाग दिया गया है।

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को खाद्य एवं रसद, कारागार और नागरिक आपूर्ति सहित छह विभाग दिए गए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अखिलेश यादव, Akhilesh Yadav, विभाग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com