विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2019

एयर इंडिया के विमान में अब पायलट नहीं ला पाएंगे घर से खाना, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

कैप्टन ने चालक दल के सदस्य से कथित तौर पर कहा था कि वह भोजन करने के बाद उनका टिफिन साफ कर दें.

Also Read in
एयर इंडिया के विमान में अब पायलट नहीं ला पाएंगे घर से खाना, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
एयर इंडिया अपने विमानों में पायलटों के भोजन ले जाने पर पाबंदी लगाने पर विचार कर रहा है.
नई दिल्ली:

एयर इंडिया अपने विमानों में पायलटों के भोजन ले जाने पर पाबंदी लगाने पर विचार कर रहा है. इसकी वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, बीते सोमवार को एयर इंडिया के विमान में कैप्टन और चालक दल के एक सदस्य के बीच कहासुनी हो गई थी. दरअसल, कैप्टन ने चालक दल के सदस्य से कथित तौर पर कहा था कि वह भोजन करने के बाद उनका टिफिन साफ कर दें. एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हमने सोमवार को हुई इस घटना का गंभीर संज्ञान लिया है और जल्द ही पायलटों से कहेंगे कि वे अपना भोजन लेकर उड़ान में नहीं आएं'. एयरलाइन के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि उड़ान एआई 772 सोमवार पूर्वाह्न 11 बज कर 40 मिनट पर बेंगलुरू से कोलकाता के लिए उड़ान भरने भरने वाला था लेकिन इमसें करीब दो घंटे की देर हो गई.  

प्लेन में 33 साल के शख्स को पड़ा दिल का दौरा, वायुसेना स्टेशन पर उतारा गया एयर इंडिया का विमान

दरअसल, कैप्टन और चालक दल के सदस्य को (जिनमें तीखी बहस हो गई थी) को विमान से हटाना पड़ा और उनकी जगह अन्य को विमान में भेजा गया. अधिकारी ने कहा, 'मुझे बताया गया कि कैप्टन चाहते थे कि चालक दल का सदस्य भोजन करने के बाद उनका टिफिन साफ कर दें. शायद, यही वजह थी जिसके चलते उनके बीच बहस हुई. इस घटना के सिलसिले में जांच शुरू कर दी गई है. सख्त कार्रवाई की जाएगी'. उन्होंने बताया कि इससे पहले 27 मार्च को एयर इंडिया ने अपने पायलटों को निर्देश जारी किया था कि वे उड़ानों के दौरान अपने लिए विशेष भोजन का आर्डर नहीं दें क्योंकि उन्हें कंपनी द्वारा निर्धारित भोजन सूची का अनुपालन करने की जरूरत है. यह फैसला इसलिए लिया गया कि पायलट अपने लिए बर्गर और सूप जैसे विशेष भोजन का आर्डर करते पाए गए थे. (इनपुट- भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air India, Air India Pilot, Air India Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com