विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2019

उत्तरी मैदानी इलाकों में बारिश से बढेगी ठंड, दिल्ली में घना कोहरा बढ़ायेगा पॉल्यूशन

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम हिमालयी क्षेत्रों में 24 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना के बीच पंजाब और उत्तरी हरियाणा के कुछ इलाकों में 17 जनवरी तक सामान्य से अधिक बारिश की आशंका जतायी है. 

उत्तरी मैदानी इलाकों में बारिश से बढेगी ठंड, दिल्ली में घना कोहरा बढ़ायेगा पॉल्यूशन
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • दिल्ली में घना कोहरा बढ़ाएगा चिंता
  • उत्तरी मैदानी इलाकों में बारिश बढ़ाएगी ठिठुरन
  • पश्चिम हिमालयी क्षेत्रों में 24 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना
नई दिल्ली:

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण अगले सात दिनों तक पश्चिम हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी राज्यों, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश के चलते दिल्ली और आसपास कोहरा बढ़ने की आशंका को देखते हुये हवा की गुणवत्ता खराब होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम हिमालयी क्षेत्रों में 24 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना के बीच पंजाब और उत्तरी हरियाणा के कुछ इलाकों में 17 जनवरी तक सामान्य से अधिक बारिश की आशंका जतायी है. 

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से लुढ़का पारा, आधी रात से हो रही है बूंदाबांदी, ठिठुरन बढ़ने के आसार

इसका सीधा असर आसपास के इलाकों में कोहरे की मात्रा में बढ़ोतरी के रूप में दिखेगा. मौसम विभाग की पूर्वानुमान इकाई ने शनिवार और रविवार को दिल्ली, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पंजाब के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा होने की संभावना जतायी है. मौसम के मिजाज को देखते हुये केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता वायु सूचकांक पर ‘खराब' श्रेणी में रहने के बाद शनिवार को ‘बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचने की आशंका व्यक्त की है.

इस सर्दी में ये सुपरफूड आपके ब्लड शुगर लेवल को करेगा कंट्रोल

बोर्ड ने रविवार को दोपहर बाद हवा की गति में इजाफे की संभावना को देखते हुये हवा की गुणवत्ता में सुधार होने का भरोसा जताया है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को उत्तरी हवाओं की गति पांच किमी प्रति घंटा के मौजूदा स्तर से रविवार को बढ़कर 10 किमी प्रतिघंटा तक होने का अनुमान है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Report Today, Today Temprature, Delhi Temrpture Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com