बॉलीवुड अभिनेता पर टीवी एक्ट्रेस के साथ बलात्कार का केस दर्ज

बॉलीवुड अभिनेता पर टीवी एक्ट्रेस के साथ बलात्कार का केस दर्ज

मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेता विशाल ठक्कर पर एक टीवी अभिनेत्री के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है।

चारकोप थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रामचंद्र गायकवाड़ ने बताया कि अभिनेता ठक्कर के खिलाफ बलात्कार से जुड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि पीड़िता कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकी है और उसने आरोप लगाया है कि अभिनेता ने अपने घर में उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 420 (धोखाधड़ी), 323, 509 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि ठक्कर को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आपको बता दें ठक्कर ने टैंगो चार्ली और चांदनी बार जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं अदा की हैं।