विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2013

दिल्ली : दो लड़कियों पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली:

दिल्ली के बेगमपुर इलाके में दो लड़कियों पर तेजाब से हमला हुआ है। दोनों पीड़ितों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया गया।

तेजाब से हमला करने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि हमला करने वाला पहले से लड़की को जानता था और कई बार शादी के लिए परेशान भी कर चुका था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, तेजाब से हमला, महिलाओं पर तेजाब फेंका, Delhi, Acid Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com