विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2022

'पंजाब के चाणक्य' बनाए गए गुजरात प्रभारी, जानें - 9 राज्यों में 'AAP' ने किन्हें बनाया चुनाव इंचार्ज

पंजाब में शानदार जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी अब बाकी राज्यों में चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गई है. आम आदमी पार्टी ने देश भर में अपना विस्तार करने के मकसद से संगठन में बड़े बदलाव किए हैं. 

'पंजाब के चाणक्य' बनाए गए गुजरात प्रभारी, जानें - 9 राज्यों में 'AAP' ने किन्हें बनाया चुनाव इंचार्ज
सौरभ भारद्वाज को हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया गया है.
नई दिल्ली:

पंजाब में शानदार जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी अब बाकी राज्यों में चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुट गई है. आम आदमी पार्टी ने देश भर में अपना विस्तार करने के मकसद से संगठन में बड़े बदलाव किए हैं. आम आदमी पार्टी ने आधिकारिक तौर पर 9 राज्यों की एक सूची जारी की है. जहां पार्टी के नेता संगठन का विस्तार करेंगे. आम आदमी पार्टी ने अनुभवी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. जल्दी ही आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में भी संगठन विस्तार को लेकर नेताओं की जिम्मेदारी वाली लिस्ट जारी करेगी.

गुजरात

गुजरात में AAP के दिल्ली से विधायक गुलाब सिंह चुनाव इंचार्ज होंगे. वहीं राज्यसभा उम्मीदवार संदीप पाठक को गुजरात का इंचार्ज बनाया गया है.

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में मंत्री सत्येंद्र को चुनाव इंचार्ज बनाया गया हैं. जबकि दुर्गेश पाठक को प्रभारी नियुक्त किया गया है.

पंजाब

जरनेल सिंह इस राज्य में आप के प्रभारी होंगे जबकि संदीप पाठक सह प्रभारी नियुक्त किए  गए हैं.

असम

असम में आप पार्टी ने अपने पुराने नेता राजेश शर्मा को प्रभारी नियुक्ति किया है.

छत्तीसगढ़

इस राज्य में मंत्री गोपाल राय को चुनाव इंचार्ज बनाया गया है. दिल्ली के बुराड़ी से विधायक संजीव झा को प्रभारी बनाया गया है.

हरियाणा

सौरभ भारद्वाज को हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. वहीं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है.

राजस्थान

यहां दिल्ली विधायक विनय मिश्रा को चुनाव प्रभारी बनाया गया है.

तेलंगाना

इस राज्य में दिल्ली विधायक सोमनाथ भारती को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.

केरल

केरल में पार्टी ने प्रभारी की ज़िम्मेदारी ए राजा को सौंपी है.

VIDEO: पंजाब: हरभजन सिंह ने राज्‍यसभा के लिए भरा नामांकन, कहा- स्‍पोर्ट्स को करेंगे प्रमोट


पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dr. Sandeep Pathak, Becomes, Election In-charge, Gujarat, AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com