आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बठिंडा में ड्रग्स के साथ दो लोगों के पकड़े जाने पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. गौरतलब है कि पंजाब के सीआईए स्टाफ ने पिछले दिनों बठिंडा से एक वकील और उसके मुंशी को गिरफ्तार किया था. दोनों के पास से 13 ग्राम आइस ड्रग और 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी. बाद में खबर आई कि ये वकील भारतीय जनता पार्टी की लीगल सेल से लंबे वक्त से जुड़ा रहा है, इसी को लेकर केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला किया है.
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर इस गिरफ्तारी की खबर पोस्ट करते हुए बीजेपी को ईडी पार्टी लिखा और कहा कि ED पार्टी के पदाधिकारी ख़ुद पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए तो क्या पार्टी के साथ नशे के तार जुड़े हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि आज पंजाब में 70% ड्रग्स गुजरात के रास्ते आ रही है. केजरीवाल पहले ही दावा कर चुके हैं कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए होने वाली ड्रग सप्लाई को उनकी भगवंत मान सरकार ने रोक दिया है और सीमा पर एंट्री ड्रोन सिस्टम लैस किया है.
पंजाब पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

केजरीवाल ने लिखा कि पंजाब की जवानी बर्बाद करने की ज़िम्मेदार ED पार्टी और चिट्टा पार्टी है लेकिन भगवंत मान ने चिट्टे पर वार करके पंजाब की जवानी को फिर से एक सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी है.
थाना थर्मल क़े सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी पुलिस टीम जब शनिवार को कन्हया चौक पर चेकिंग कर रही थी तो दूसरी तरफ आ रही एक कार को चेकिंग क़े लिए रोका गया तो उनमे सवार दो युवकों वकील रोहित शर्मा और उसके मुंशी गुरप्रीत सिंह से 13.53 ग्राम आईस और 14.03 ग्राम हेरोइन बरामद की गई. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त दोनों आरोपियों क़े खिलाफ थाना थर्मल में केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी दिल्ली से विदेशी तस्करो से लेकर आए उक्त नशे को वहीं सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो उक्त नशे को दिल्ली में रहने वाले विदेशी तस्करो से लेकर आए थे. आरोपी वकील बठिंडा दिहाती से बीजेपी क़े लीगल सेल का पूर्व एडवाइजर रह चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं