डोमिनिका (Dominica) की एक अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) के निर्वासन पर रोक लगा दी है. चोकसी को कैरेबियाई द्वीप राष्ट्र में एंटीगुआ से क्यूबा भागने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया था, जहां वह 2018 से रह रहा था. एंटीगुआ के प्रधान मंत्री गैस्टन ब्राउन ने चोकसी को सीधे भारत वापस भेजने के लिए डोमिनिका से पूछा था लेकिन उसके वकीलों ने इसका विरोध किया. वकीलों ने कोर्ट में कहा कि वांछित व्यवसायी को भारत नहीं भेजा जा सकता क्योंकि वह अब वह भारत का नागरिक नहीं है.
मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे होगी.
स्थानीय मीडिया ने बताया कि डोमिनिका में मेहुल चोकसी की कानूनी टीम ने कथित तौर पर उस तक पहुंच नहीं दिए जाने के बाद एक याचिका दायर की थी. उन्होंने यह भी दावा किया कि उसके शरीर पर "यातना के निशान" बताए गए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मेहुल चोकसी का अब क्या होगा? क्या भारत आएगा? डोमिनिका ने ये कहा
डोमिनिका में चोकसी के वकील वेन मार्श ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा, "मैंने नोटिस किया कि मेहुल चोकसी को बुरी तरह पीटा गया था, उसकी आंखें सूजी हुई थीं और उसके शरीर पर कई जगह जले हुए निशान थे. उसने मुझे बताया कि एंटीगुआ के जॉली हार्बर में उसका अपहरण कर लिया गया था और उन लोगों द्वारा फिर डोमिनिका लाया गया था जिन्हें वह भारतीय और एंटीगुअन मानता था. वे लोग लगभग 60-70 फीट लंबे जहाज पर तैनात पुलिसकर्मी थे."
भारत सरकार के सूत्रों ने दोहराया है कि सरकार राजनयिक चैनलों का इस्तेमाल भगोड़े हीरा कारोबारी को वापस लाने के लिए करेगी, जो पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 13,500 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी मामले में वांछित है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं