पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक 42 साल के शख्स की कथित रूप से पीट-पीटकर जान लेने का मामला सामने आया है. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यहां पर दो पक्षों में हुए एक झगड़े के दौरान शख्स पर हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, यह घटना जगतबल्लभपुर पुलिस स्टेशन इलाके में बुधवार देर रात हुई.
पुलिस ने जानकारी दी है कि झगड़ा एक पपीते के पेड़ को काटने को लेकर हुआ था. इस झगड़े के दौरान अधीर रे के सिर पर डंडे से वार किया गया. सिर पर चोट लगने से वो तुरंत बेहोश होकर वहीं जमीन पर गिर गए. इसके बाद उन्हें ब्लॉक के हेल्थकेयर सेंटर पर ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यहां पर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि अधीर रे उनके कार्यकर्ता थे. पार्टी ने आरोप लगाया है कि उन्हें पीटने वाले भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखते हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि जिन दो पक्षों में झगड़ा हुआ है, उनके बीच सालों से दुश्मनी चलती आ रही है.
इस मामले में पुलिस ने एक केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों की तलाश हो रही है और वो जल्द पकड़े जाएंगे.
Video: दिल्ली में 12 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या की कोशिश का आरोपी पकड़ा गया
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं