विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2011

साहिबाबाद : 80 साल की मां को मारपीट कर निकाला

साहिबाबाद में एक बुजुर्ग महिला को अपनों ने ही सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया। ये काम किया है इस महिला की कोख से पैदा हुई औलाद ने।
साहिबाबाद: दिल्ली से सटे साहिबाबाद में एक बुजुर्ग महिला को अपनों ने ही सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया। ये काम किया है इस महिला की कोख से पैदा हुई औलाद ने। अस्पताल में जीने की आस ढूंढ रही महिला के साथ इसका बेटा ही मारपीट करता रहा। बेटा सड़क पर छोड़कर चला गया तो एक पराई लड़की ने अपनों से बढ़कर मदद की। एनजीओ को फोन किया जिसके बाद सड़क पर लावारिस हालत में पड़ी 80 साल की बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ठीक से बोल भी नहीं पा रही है। फिर भी पुलिस उसकी बातों को समझकर परिवार वालों को तलाश रही है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
80 साल की महिला, मारपीट, साहिबाबाद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com