गुवाहाटी:
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 500 करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान किया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर गए मनमोहन सिंह ने राहत कार्यों पर भी संतोष जताया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में लगा हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बाढ़ में मरने वालों के परिवारवालों को पहले ही एक लाख की मदद का ऐलान किया जा चुका है और जरूरत पड़ने पर सरकार और मदद करेगी।
27 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और अब तक 77 लोगों के मारे जाने की खबर है। इससे करीब 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा लाखों लोग बेघर भी हुए हैं। बेघर लोगों को शरण देने के लिए राज्यभर में 768 कैंप लगाए गए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों की मदद में सेना को भी लगाया गया है। पिछले तीन दिनों में सेना बाढ़ प्रभावित इलाकों में 4000 किलो के खाने के पैकेट गिरा चुकी है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
असम में बाढ़, Flood In Assam, भूस्खलन, Manmohan Singh, Sonia Gandhi, मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी