विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Jan 12, 2016

उत्तर भारत में कोहरे के चलते 71 ट्रेनें रद्द, 10 ट्रेनें लेट

Read Time: 2 mins
उत्तर भारत में कोहरे के चलते 71 ट्रेनें रद्द, 10 ट्रेनें लेट
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...
नई दिल्‍ली: देश के उत्तरी हिस्से में कोहरा होने की वजह से 71 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। उत्तरी रेलवे ने बताया कि अन्य 10 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से पीछे चल रही हैं।

हालांकि दिल्ली के हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि विमान सेवाएं कोहरे से अछूती रहीं। रेलवे ने एक बयान में कहा कि देरी से चल रही ट्रेनों में हावड़ा एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, 'दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है।'

दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से कहा गया कि सुबह 8.30 बजे वातावरण में 95 फीसदी आद्रता दर्ज की गई। इसी समय दृश्यता 1,000 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली में एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
वरिष्ठ पत्रकार अजय उपाध्याय का निधन, वाराणसी में रविवार को होगा अंतिम संस्कार
उत्तर भारत में कोहरे के चलते 71 ट्रेनें रद्द, 10 ट्रेनें लेट
NEET पेपर लीक मामले में CBI ने की 7वीं गिरफ्तारी, धनबाद से पकड़ा गया साजिशकर्ता
Next Article
NEET पेपर लीक मामले में CBI ने की 7वीं गिरफ्तारी, धनबाद से पकड़ा गया साजिशकर्ता
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;