विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2018

तमिलनाडु में हिंदू नेताओं की हत्‍या की साजिश रचने वाले 5 गिरफ्तार

तमिलनाडु के कोयंबटूर में पांच लोगों को हिंदू संगठनों के कुछ नेताओं का सफाया करने की साजिश रचने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया.

तमिलनाडु में हिंदू नेताओं की हत्‍या की साजिश रचने वाले 5 गिरफ्तार
तमिलनाडु के कोयंबटूर में पांच लोगों को हिंदू संगठनों के कुछ नेताओं का सफाया करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया
  • हिंदू नेताओं का सफाया करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया
  • शनिवार को चार लोगों को हिरासत में लिया जो चेन्नई से यहां पहुंचे थे.
  • अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है
नई दिल्ली: तमिलनाडु के कोयंबटूर में पांच लोगों को हिंदू संगठनों के कुछ नेताओं का सफाया करने की साजिश रचने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया. एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने शनिवार को चार लोगों को हिरासत में लिया जो चेन्नई से यहां पहुंचे थे. 

प्रधानमंत्री को निशाना बनाने की खबर परेशान करने वाली, षडयंत्रकर्ता होंगे बेनकाब : रविशंकर प्रसाद

पुलिस के अनुसार, इन्हें लेने आये व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया. पूछताछ से खुलासा हुआ है कि उन सभी लोगों ने हिंदू मक्कल काचि के अर्जुन संपत और हिंदू मुन्नानी के नेता मुकाम्बिकाई मनि का सफाया करने की साजिश रची थी. उन सभी पर अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्हें गिरफ्तार कर यहां केंद्रीय जेल में डाल दिया गया है. वे यहां एक शादी समारोह में हिस्सा लेने आये थे. संबंधित नेताओं को सुरक्षा दी गयी है. 

मां ने ही रची थी अपनी 6 साल की मासूम बच्ची के कत्ल की साजिश

इस मामले में अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है गिरफ्तार आरोपियों के तार किस संगठन से जुड़ें हैं. वैसे इस मामले में पुलिस अभी कुछ ज्‍यादा जानकारी नहीं दे रही है. 

VIDEO: जब फोन से खुला क़ातिल पत्नी का राज
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Plotting To Kill Hindu Leaders, Hindu Leaders, Tamil Nadu, 5 Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com