children vaccination india : देश में कोरोना वैक्सीन की 121 करोड़ से ज्यादा डोज देने के बाद अब बच्चों को टीका देने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. कोविड पैनल के प्रमुख ने इसका संकेत देते हुए कहा है कि देश में 44 करोड़ बच्चों के वैक्सीनेशन का खाका तैयार हो चुका है. कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट (B.1.1.529) के संक्रमण के खतरे के बीच यह सुखद खबर सामने आई है. दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के इस बेहद संक्रामक वैरिएंट का पहला केस सामने आया था.
'टीका लगाने की बात की तो जान से मार देंगे', शराबियों ने की टीकाकरण टीम के साथ की बर्बरता से मारपीट
ओमिक्रॉन (Omicron Variant) के उभरते खतरे के बीच कोविड-19 टॉस्क फोर्स के प्रमुख डॉ. एनके अरोरा ने कहा कि अगले दो हफ्तों में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर या अतिरिक्त डोज देने के बारे में व्यापक नीति का ऐलान किया जाएगा. साथ ही 44 करोड़ बच्चों के बीच वैक्सीनेशन शुरू करने की योजना भी तैयार कर ली गई है. नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (NTAGI) बूस्टर डोज को लेकर अगले कुछ दिनों में व्यापक नीति सामने ला सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ओमिक्रॉन संक्रमण का खतरा 'बहुत ज्यादा', डब्ल्यूएचओ ने बेहद गंभीर नतीजों की चेतावनी दी : 10 बातें
यह पॉलिसी बताएगी कि किसे वैक्सीन की जरूरत होगी और यह कैसे और कब होगी.डॉ. अरोरा ने कहा कि अब नए वैरिएंट के संदर्भ में देखना होगा कि इसके बारे में कैसी क्या जानकारी मिलती है. ऐसे में तभी हम मौजूदा वैक्सीन के इस वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी होने के बारे में ज्यादा स्पष्टता से कुछ कह पाएंगे.
अरोरा ने कहा कि बूस्टर डोज (Booster Dose) और अतिरिक्त डोज में फर्क है. बूस्टर डोज दो मुख्य खुराक के बाद एक पहले से निश्चित समय पर दी जाती है. जबकि अतिरिक्त खुराक या डोज उन लोगों को दी जाती है, जिनकी प्रतिरोधी क्षमता कमजोर हो गई हो. अगर किसी व्यक्ति की प्रतिरोधी क्षमता ठीक नहीं है तो उसे अतिरिक्त डोज दी जा सकती है.
दक्षिण अफ्रीका से आया यात्री मिला कोरोना संक्रमित,आइसोलेशन में भेजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं