विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2018

गुवाहाटी में विस्फोट में चार लोग घायल, उल्फा ने जिम्मेदारी ली

असम के पुलिस महानिदेशक कुलाधर सैकिया ने बताया कि तकरीबन पौने बारह बजे दोपहर में पान बाजार इलाके में निर्माण सामग्री की ढेर में एक विस्फोट हुआ जिससे चार राहगीर घायल हो गए.

गुवाहाटी में विस्फोट में चार लोग घायल, उल्फा ने जिम्मेदारी ली
गुवाहाटी: गुवाहाटी के सुकलेश्वर घाट इलाके में शनिवार को एक विस्फोट हुआ जिसमें चार लोग घायल हो गए. उल्फा ने इसकी जिम्मेदारी ली है और कहा है कि यह असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को अद्यतन करने के खिलाफ उसके विरोध का इजहार था. असम के पुलिस महानिदेशक कुलाधर सैकिया ने बताया कि तकरीबन पौने बारह बजे दोपहर में पान बाजार इलाके में निर्माण सामग्री की ढेर में एक विस्फोट हुआ जिससे चार राहगीर घायल हो गए. घायलों में एक महिला शामिल है. सैकिया ने कहा, ‘‘बहुत तरह के विस्फोटक यंत्र हैं... कुछ में स्विच होते हैं. जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि क्या कोई आतंकवादी संगठन इसमें संलिप्त है.''

घायलों की पहचान कल्प ज्योति तालुकदार, शंकु कुमार दास, तायफुद्दीन अहमद और बिनिता दास के रूप में किया गया है. उन्हें हल्की चोटें आई हैं. उनका इलाज निकटवर्ती महेन्द्र मोहन चौधरी सिविल अस्पताल में किया जा रहा है.

इस बीच, उल्फा (स्वतंत्र) के परेश बरूआ ने स्थानीय टीवी चैनलों को फोन कर दावा किया कि यह विस्फोट नागरिकता (संशोधन) विधेयक और एनआरसी को अद्यतन करने पर विरोध जताने के लिए किया गया है. बरूआ ने आरोप लगाया कि एनआरसी का उपयोग गैर-असमी लोगों को राज्य में बसाने के लिए किया जाएगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guwahati Blasts, ULFA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com